ICC Men’s T20 World Cup 2026: 20 टीम, 4 ग्रुप, 8 स्थल, 55 मैच, 7 फरवरी से 8 मार्च, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, कोलंबो और कैंडी में मुकाबले

ICC Men’s T20 World Cup 2026: दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, कोलंबो (SSC), कोलंबो (RPS) और कैंडी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 25, 2025 21:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देICC Men’s T20 World Cup 2026: ग्रुप एः भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड।ICC Men’s T20 World Cup 2026: ग्रुप बीः ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान।ICC Men’s T20 World Cup 2026: ग्रुप सीः इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली।ICC Men’s T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई।

ICC Men’s T20 World Cup 2026: भारत 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप खिताब की रक्षा का अभियान शुरू करेगा। आईसीसी ने मंगलवार (25 नवंबर) को 2026 संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट की शुरुआत दिन में ही कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले से होगी, जबकि कोलकाता में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा। आईसीसी के पास सेमीफाइनल और फाइनल के लिए वैकल्पिक विकल्प हैं। अगर पाकिस्तान आगे बढ़ता है, तो वे अपना सेमीफाइनल और फाइनल कोलंबो में खेलेंगे। अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुँच पाता है, तो अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 8 मार्च को फाइनल की मेजबानी करेगा। मुंबई एक सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा।

ICC Men’s T20 World Cup 2026: देखिए सबकुछ

टूर्नामेंट के दौरान 08 स्थल (भारत के पांच और श्रीलंका के तीन)।

दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, कोलंबो (SSC), कोलंबो (RPS) और कैंडी।

ग्रुप एः भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड

ग्रुप बीः ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान

ग्रुप सीः इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली

ग्रुप डीः न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई हैं।

जबकि अगर 2009 का चैंपियन नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं करता है, तो कोलकाता दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान को 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के लिए ग्रुप ए में रखा गया है और मंगलवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) और पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के बीच टूर्नामेंट के लिए हुए समझौते के अनुसार पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। मौजूदा चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ करेगा और उसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा।

टीम इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो जायेगी और फिर 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी। यह टूर्नामेंट सात फरवरी से आठ मार्च तक आठ स्थलों (भारत में पांच और श्रीलंका में तीन) पर आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, कोलंबो (SSC), कोलंबो (RPS) और कैंडी में 55 मैच होंगे।

आईसीसी अध्यक्ष जय शर्मा ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम का अनावरण करते हुए यह घोषणा की। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान शामिल हैं, जबकि ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली शामिल हैं। ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई शामिल हैं।

भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को इस विश्व कप के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 में हुए पिछले टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

उन्होंने 32.01 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए। रोहित ने पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए विश्व कप में भारत की जीत के बाद खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास ले लिया था। भारत ने तब 11 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। 

रोहित शर्मा को 2026 टी20 विश्व कप के लिए आईसीसी ब्रांड दूत घोषित किया गया

भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को भारत और श्रीलंका में होने वाले 2026 टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 में हुए पिछले टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 32.01 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए।

आईसीसी अध्यक्ष जय शर्मा ने यहां टूर्नामेंट के कार्यक्रम का अनावरण करते हुए यह घोषणा की। रोहित ने पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए विश्व कप में भारत की जीत के बाद खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास ले लिया था। भारत ने तब 11 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

शाह ने कहा कि अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान आठ स्थल (भारत के पांच और श्रीलंका के तीन) मैचों की मेजबानी करेंगे। यह टूर्नामेंट सात फरवरी से आठ मार्च तक खेला जाएगा। टी20 विश्व कप के मैच दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, कोलंबो और कैंडी में खेले जाएंगे।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपटीम इंडियाश्रीलंका क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट टीमSuryakumar Yadav

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या