धोनी को टीम इंडिया में वापसी के लिए क्या करना होगा, माही को कप्तान चुनने वाले पूर्व चयनकर्ता ने खुद किया खुलासा

MS Dhoni: एमएस धोनी को लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी के लिए क्या करना चाहिए, 2007 में उन्हें कप्तान चुनने वाले पूर्व चयनकर्ता वेंकटपति राजू ने किया खुलासा

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 22, 2020 10:11 AM

Open in App
ठळक मुद्दे'खिलाड़ी को दौड़ में बने रहने के लिए खेलते रहना और प्रदर्शन करते रहना होता है''धोनी की शांत प्रवृत्ति और वह जिस तरह से चीजों को संभालते हैं, उसने हम सबको प्रभावित किया'

2007 में एमएस धोनी को कप्तान नियुक्त करने वाली चयन समिति का हिस्सा रहे वेंकटपति राजू का मानना है कि इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए लंबे समय तक खेल से दूर रहने के कारण टीम इंडिया में वापसी मुश्किल होगी। 

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, राजू ने कहा, 'वह 15 सालों से मैच विजेता रहे हैं और उनकी फैंस फॉलोइंग जबर्दस्त है। लेकिन किसी भी इंटरनेशनल खिलाड़ी के लिए इतने लंबे ब्रेक के बाद वापसी करना मुश्किल होता है। और सबसे महत्वपूर्ण चुने जाने के लिए आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर धोनी को योजनाओं का हिस्सा होना चाहिए, अगर आईपीएल होता है।' 

राजू ने बताया, क्यों है अब धोनी की वापसी मुश्किल

राजू ने कहा, 'और खिलाड़ी को दौड़ में बने रहने के लिए खेलते रहना और प्रदर्शन करते रहना होता है। फिर चाहे वह घरेलू हो, इंडिया-ए सीरीज हो या कोई अन्य प्रतिस्पर्धी क्रिकेट। आप यहां खुद को किसी और को नहीं बल्कि खुद को ये साबित करने के लिए हैं, आप इसके लिए बने हैं। उम्र भी एक बड़ा फैक्टर है। इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना कभी आसान नहीं होता है। इसके लिए एक अलग तरह के फिटेनेस लेवल और योग्यता की जरूरत होती है।' 

धोनी को कप्तान के रूप में चुने जाने पर राजू ने कहा,'हमारे पैनल के लिए निर्देश सिद्धांत स्पष्ट थे-केवल लगातार प्रदर्शन करने वाले और मैच विजेताओं पर ही विचार किया जाएगा। धोनी की शांत प्रवृत्ति और वह जिस तरह से चीजों को संभालते हैं, उसने हम सबको प्रभावित किया। ये एकमत राय थी।

राजू ने कहा, 'धोनी को तवज्जो दिए जाने का एक और कारण ये था कि कई भारतीय खिलाड़ी चोट से या फिर लंबे ब्रेक से वापसी कर रहे थे। इसलिए हमें लगा कि वह सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं और हमें कभी कोई पछतावा नहीं रहा।'

टॅग्स :एमएस धोनीआईपीएल 2020भारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या