David Miller Champions Trophy: 67 गेंद और 100 रन?, डेविड मिलर ने रचा इतिहास, दुनिया के पहले खिलाड़ी

David Miller Champions Trophy 2025: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल के दौरान प्रोटियाज के लिए अकेले मुकाबला करके इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 6, 2025 11:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देDavid Miller Champions Trophy 2025: लाहौर में रनों की बारिश कर दी और न्यूजीलैंड बॉलर की नानी याद दिला दी।David Miller Champions Trophy 2025: दक्षिण अफ्रीकी स्टार पारी की आखिरी गेंद पर इस उपलब्धि तक पहुंचे।David Miller Champions Trophy 2025: छठे नंबर पर उतरे और लाहौर में मौजूद छोटी भीड़ के लिए इसे यादगार रात बना दिया।

David Miller Champions Trophy 2025: हार कर भी फैंस पर राज कर गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी डेविड मिलर लाहौर में रनों की बारिश कर दी और न्यूजीलैंड बॉलर की नानी याद दिला दी। मिलर ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल के दौरान प्रोटियाज के लिए अकेले मुकाबला करके इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया। मिलर छठे नंबर पर उतरे और लाहौर में मौजूद छोटी भीड़ के लिए इसे यादगार रात बना दिया। दक्षिण अफ्रीकी स्टार पारी की आखिरी गेंद पर इस उपलब्धि तक पहुंचे।

David Miller Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज़ शतक (गेंदों का सामना करके)-

67 - डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) बनाम न्यूजीलैंड, लाहौर, 2025 एसएफ

77 - वीरेंद्र सहवाग (भारत) बनाम इंग्लैंड, कोलंबो आरपीएस 2002

77 - जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, लाहौर, 2025

80 - शिखर धवन (IND) बनाम SA, कार्डिफ़, 2013

87 - तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2009।

35 वर्षीय खिलाड़ी की पारी में 10 चौके और चार छक्के शामिल थे। मिलर ने 67 गेंदों में शतक पूरा किया और चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाया। वह प्रतियोगिता के इतिहास में 70 गेंदों से कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। रिकॉर्ड 23 साल तक वीरेंद्र सहवाग के नाम रहा। 2002 में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 77 गेंदों में शतक बनाया था। 

David Miller Champions Trophy 2025: आईसीसी वनडे नॉकआउट में डेविड मिलर-

56*(51) बनाम इंग्लैंड, द ओवल, सीटी 2013 एसएफ

49(18) बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, सीडब्ल्यूसी 2015 एसएफ

101(116) बनाम एयूएस, कोलकाता, सीडब्ल्यूसी 2023 एसएफ

100*(67) बनाम न्यूजीलैंड, लाहौर, सीटी 2025 एसएफ।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमआईसीसीचैंपियंस ट्रॉफीन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमवीरेंद्र सहवाग

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या