Bangladesh vs Sri Lanka Live Score, World Cup 2023: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विश्व कप 2023 का 38वां मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने अपने सात विश्व कप मैचों में से केवल दो जीते हैं और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर है। बांग्लादेश भी अब सेमीफाइनल की दौड़ में नहीं है। दोनों ही टीमें अब प्रतिष्ठा बचाने के लिए खेल रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में श्रीलंका ने 53 मैचों में से 42 जीतकर बांग्लादेश को वनडे में मात दी है।
280 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश को कप्तान शाकिब और शान्तो ने मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों की पारी की बदौलत बांग्लादेश ने विश्वकप में श्रीलंका को पहली बार हराया। टीम को 3 विकेट से जीत मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बांग्लादेश-- तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम
श्रीलंका-- पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका
06 Nov, 23 : 09:59 PM
BAN vs SL Live Score: बांग्लादेश ने विश्वकप में श्रीलंका को पहली बार हराया
280 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश को कप्तान शाकिब और शान्तो ने मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों की पारी की बदौलत बांग्लादेश ने विश्वकप में श्रीलंका को पहली बार हराया। टीम को 3 विकेट से जीत मिली।
#BangladeshvsSriLanka #ICCWorldCup2023 #LiveCricketScore #BANvSL #CWC23 #BANvSLLiveCricketScore
06 Nov, 23 : 08:29 PM
BAN vs SL Live Score: शाकिब और शान्तो ने जड़े अर्धशतक
280 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश को कप्तान शाकिब और शान्तो ने मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने अर्धशतक पूरे किए।
#BangladeshvsSriLanka #ICCWorldCup2023 #LiveCricketScore #BANvSL #CWC23 #BANvSLLiveCricketScore

06 Nov, 23 : 04:24 PM
BAN vs SL Live Score: एंजेलो मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने
BAN vs SL: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विश्व कप 2023 का 38वां मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी कर रही श्रीलंका को उस समय एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट करार दिया गया।दरअसल चौथा विकेट गिरने मैथ्यूज क्रीज पर आए लेकिन उन्हें पता चला कि जो हेलमेट वह लेकर आए हैं वह टूटा हुआ है। हेलमेट चेंज करने में मैथ्यूज को थोड़ा समय लगा। इसी दौरान शाकिब ने टाइम आउट की अपील कर दी। कुछ बातचीत के बाद अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।
मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। नियम ये कहते हैं कि किसी खिलाड़ी के आउट होने के बाद अगले बल्लेबाज को दो मिनट के अंदर क्रीज पर आ जाना चाहिए। मैथ्यूज क्रीज पर आ गए भी गए थे। लेकिन स्टांस लेने के दौरान उन्हें पता चला कि हेलमेट की स्ट्रेप टूटी हुई है। हेलमेट बदलने में मैथ्यूज को 2 मिनट से ज्यादा समय लगा। मैथ्यूज ने ये बात अंपायर और शाकिब के सामने रखी भी लेकिन बांग्लादेश के कप्तान ने अपील वापस नहीं ली। इसके बाद मैथ्यूज को वापस जाना पड़ा।
#BangladeshvsSriLanka #ICCWorldCup2023 #LiveCricketScore #BANvSL #CWC23 #BANvSLLiveCricketScore
06 Nov, 23 : 04:04 PM
पोंटिंग ने कहा, कोहली दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि विराट कोहली अपने संपूर्ण रिकॉर्ड के आधार पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और उन्हें यह तमगा हासिल करने के लिए महान सचिन तेंदुलकर के वनडे में शतकों के रिकॉर्ड को बराबर करने की जरूरत नहीं थी।
कोहली ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच में अपने 35वें जन्मदिन पर नाबाद 101 रन बनाकर तेंदुलकर के वनडे में 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की। इस शतक से उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि वह वर्तमान समय में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।
06 Nov, 23 : 04:03 PM
ग्रुप चरण में भारत से मिली हार आंख खोलने वाली, टर्निंग गेंद अच्छी तरह खेलने की जरूरत : महाराज
विश्व कप के ग्रुप चरण में भारत से मिली हार दक्षिण अफ्रीका के लिए आंख खोलने वाली रही और उसके स्पिनर केशव महाराज ने उम्मीद जतायी कि फाइनल में मेजबान से संभावित भिड़ंत से पहले उनकी टीम अपनी गलतियों में सुधार करेगी।
भारत ने पांच विकेट पर 326 रन बनाने के बाद स्पिनर रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 27.1 ओवर में 83 रन पर समेट दिया। महाराज ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह अच्छा ट्रायल रहा। उम्मीद है कि वे सेमीफाइनल के बाद टूर्नामेंट में आगे बढ़े। हमें उन विभागों को देखना होगा जिसमें हम बेहतर कर सकते हैं। ’’
भारत पहले ही तालिका में शीर्ष पर काबिज है और दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष तीन में रहने की उम्मीद है। इससे दोनों टीमें सिर्फ फाइनल में ही एक दूसरे से भिड़ सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मैच से पहले काफी अच्छा खेले। हम उन चीजों को देखना होगा जिसमें हम टर्निंग गेंद के खिलाफ स्कोर कर सकते हैं। ’’
06 Nov, 23 : 04:02 PM
स्मिथ ने माना, भारत और दक्षिण अफ्रीका को हराना मुश्किल
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम ने विश्व कप में सही समय पर अपना चरम हासिल किया है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि भारत और दक्षिण अफ्रीका को हराना बेहद मुश्किल होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं तथा ऑस्ट्रेलिया मंगलवार को यहां होने वाले मैच में अफगानिस्तान पर जीत दर्ज करके अंतिम चार में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनने की कोशिश करेगी।
स्मिथ ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा,‘‘आप सही समय पर अपने चरम पर पहुंचाना चाहते हैं लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आपको निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि अगर हम वहां पहुंचने में सफल रहे तो यह इसकी खूबसूरती होगी।’’
06 Nov, 23 : 01:45 PM
बांग्लादेश का टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में सोमवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने एक बदलाव करते हुए मुस्ताफिजुर रहमान की जगह तंजीद हसन को टीम में जगह दी है।
भारत के खिलाफ पिछले मैच में करारी शिकस्त झेलने वाले श्रीलंका ने भी दो बदलाव करते हुए दिमुथ करूणारत्ने और दुशान हेमंथा की जगह कुसाल परेरा और धनंजय डिसिल्वा को टीम में शामिल किया है।
06 Nov, 23 : 01:39 PM
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बांग्लादेश-- तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम
श्रीलंका-- पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका
#BangladeshvsSriLanka #ICCWorldCup2023 #LiveCricketScore #BANvSL #CWC23 #BANvSLLiveCricketScore
06 Nov, 23 : 11:59 AM
BAN vs SL Live Score
#BANvsSL #BANvSL #CWC23 #WorldCup2023 #LiveScore
06 Nov, 23 : 11:59 AM
BAN vs SL Live Score
#BANvsSL #BANvSL #CWC23 #WorldCup2023 #LiveScore
06 Nov, 23 : 11:59 AM
BAN vs SL Live Score
#BANvsSL #BANvSL #CWC23 #WorldCup2023 #LiveScore
06 Nov, 23 : 11:58 AM
BAN vs SL Live Score
#BANvsSL #BANvSL #CWC23 #WorldCup2023 #LiveScore
06 Nov, 23 : 11:53 AM
BAN vs SL Live Score
| बांग्लादेश बनाम श्रीलंका वनडे में सर्वाधिक विकेट गेंदबाजः |
|---|
| मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका), 31 |
| लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), 27 |
| मशरफे मुर्तजा (BAN), 26 |
#BANvsSL #BANvSL #CWC23 #WorldCup2023 #LiveScore
06 Nov, 23 : 11:52 AM
BAN vs SL Live Score
| बांग्लादेश बनाम श्रीलंका वनडे में सर्वाधिक रनः |
|---|
| कुमार संगकारा (श्रीलंका), 1206 |
| मुश्फिकुर रहीम (BAN), 1062 |
| सनथ जयसूर्या (श्रीलंका), 1030 |
#BANvsSL #BANvSL #CWC23 #WorldCup2023 #LiveScore
06 Nov, 23 : 11:52 AM
BAN vs SL Live Score
| बांग्लादेश बनाम श्रीलंकाः वनडे में उच्चतम और निम्नतम स्कोर |
|---|
| BAN (उच्चतम स्कोर) बनाम SL: 324/5 (50) (मेलबोर्न, 2015) |
| BAN (न्यूनतम स्कोर) बनाम SL: 108 (38.2) (कोलंबो, 2005) |
| SL (उच्चतम स्कोर) बनाम BAN: 357/9 (50) (लाहौर, 2008) |
| SL (न्यूनतम स्कोर) बनाम BAN: 83 (11.5) (मीरपुर, 2018) |
| BAN (सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर) बनाम SL: मुश्फिकुर रहीम (150 में से 144) (दुबई, 2018) |
| BAN (सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी) बनाम SL: अब्दुर रज्जाक - 5/62 (10) |
| SL (सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर) बनाम BAN: तिलकरत्ने दिलशान (146 में से 161*) (मेलबोर्न, 2015) |
| SL (सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी) बनाम BAN: चामिंडा वास - 6/25 (9.1) |
#BANvsSL #BANvSL #CWC23 #WorldCup2023 #LiveScore
06 Nov, 23 : 11:51 AM
BAN vs SL Live Score
| वनडे में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका आमने-सामने |
|---|
| मैच: 53 |
| बांग्लादेश जीता: 9 |
| श्रीलंका जीता: 42 |
| कोई परिणाम नहीं: 2 |
| अंतिम परिणाम: श्रीलंका 21 रन से जीता (कोलंबो; सितंबर 2023) |
#BANvsSL #BANvSL #CWC23 #WorldCup2023 #LiveScore