Asia Cup 2022 Super Fours: श्रीलंका ने बांग्लादेश को किया आउट, अफगानिस्तान, भारत और श्रीलंका सुपर चार में

Asia Cup 2022 Super Fours: बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 183 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 01, 2022 11:23 PM

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश का श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह सर्वाधिक स्कोर है। भारत ने हांगकांग को हराकर ग्रुप ए से सुपर चार में प्रवेश किया था। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और चमिका करुणारत्ने ने दो -दो विकेट लिये।

Asia Cup 2022 Super Fours: पांच बार की चैंपियन टीम श्रीलंका ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी के करो या मरो मैच में बांग्लादेश को आउट कर दिया। श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 विकेट से मात दी। ग्रुप बी से श्रीलंका और अफगानिस्तान सुपर चार में पहुंच चुकी है। भारत ने हांगकांग को हराकर ग्रुप ए से सुपर चार में प्रवेश किया था।

कुसल मेंडिस (60) की अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी के मैच में बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर सुपर चार में अपनी जगह पक्की की। श्रीलंका ने जीत के लिए मिले 184 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में आठ विकेट पर हासिल कर  बांग्लादेश को सीरीज से बाहर कर रास्ता दिखा दिया। बांग्लादेश के लिए इबादत हुसैन ने तीन विकेट लिये।

यूएई में सर्वोच्च लक्ष्यों का सफलतापूर्वक पीछाः

184 SL बनाम बांग्लादेश दुबई 2022 *

180 Afg बनाम UAE दुबई 2016

177 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक दुबई 2021

173 ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड दुबई 2021

172 SL बनाम बांग्लादेश शारजाह 2021

श्रीलंका द्वारा सफलतापूर्वक पीछा किए गए सर्वोच्च लक्ष्यः

194 बनाम बांग्लादेश मीरपुर 2018

184 बनाम बांग्लादेश दुबई 2022 *

177 बनाम ऑस्ट्रेलिया पल्लेकेले 2022

175 बनाम भारत कोलंबो आरपीएस 2018।

श्रीलंका की टीम को अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, महमूदुल्लाह और मोसादेक हुसैन की आक्रामक पारियों के दम पर बांग्लादेश ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी के करो या मरो मैच में श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 183 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

बांग्लादेश का श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह सर्वाधिक स्कोर है। पारी का आगाज करते हुए मेहदी हसन मिराज ने 26 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाये। विकेटों के गिरने के बीच अफीफ हुसैन (22 गेंद में 39 रन) और अनुभवी महमुदुल्लाह (22 गेंद में 27 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 57 रन की आक्रामक साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी।

अफीफ ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के तो वहीं महमूदुल्लाह ने एक चौका और एक छक्का लगाया। मोसादेक हुसैन ने आखिरी ओवरों में नौ गेंद की नाबाद पारी में चार चौकों की मदद से 24 रन बनाकर टीम के स्कोर को 183 के पार पहुंचाया। बांग्लादेश ने आखिरी पांच ओवरों में 60 रन बटोरे।

टीम के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने 22 गेंद में 24 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और चमिका करुणारत्ने ने दो -दो विकेट लिये। पदार्पण कर रहे असिथा फर्नांडो (51 रन पर एक विकेट) ने पारी के तीसरे ओवर में शब्बीर रहमान (पांच रन) को पवेलियन की राह दिखाकर श्रीलंका को पहली सफलता दिलायी।

मेहदी हसन मिराज ने चौथे ओवर में महीश तीक्षना की गेंद पर छक्का और पांचवें ओवर में फर्नांडो के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगा कर रन गति को तेज किया। फर्नांडो के इस ओवर से बांग्लादेश ने 18 रन बटोरे। अगले ओवर में मेहदी हसन मिराज ने एक और चौका जड़ा जिससे पावरप्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 55 रन हो गया।

सातवें ओवर में गेंदबाजी के आये हसरंगा ने मेहदी हसन मिराज को बोल्ड कर 26 गेंद में 38 रन की उनकी पारी को खत्म किया। अगले ओवर में चमिका करुणारत्ने की उछाल लेती गेंद पर मुशफिकुर रहीम (चार रन) विकेटकीपर मेंडिस को कैच देकर आउट हुए। कम होती रन गति को पटरी पर लाने के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने जोखिम उठाकर नौवें और 10वें ओवर में चार गेंद पर तीन चौके जड़े।

तीक्षना ने 11वें ओवर में उन्हें बोल्ड करके उनकी पारी को खतरनाक होने से पहले ही रोक दिया।  इसके बाद अफीफ हुसैन और महमुदुल्लाह तेजी से रन बटोरे। अफीफ इस दौरान ज्यादा आक्रामक रहे। उन्होंने 13वें ओवर में हसरंगा और 16वें ओवर में फर्नांडो के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाया तो वहीं महमुदुल्लाह ने यही काम पारी के 15वें ओवर में हसरंगा के खिलाफ किया।

दोनों की अर्धशतकीय साझेदारी को मदुशंका ने 17वें ओवर में अफीफ को आउट कर तोड़ा। 18वें ओवर में हसरंगा ने महमुदुल्लाह को चलता किया। इसके के बाद मोसादेक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंका के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। आखिरी ओवर में तस्कीन अहमद (नाबाद 11) ने भी छक्का लगाया जिससे टीम ने 180 के स्कोर को पार किया। 

टॅग्स :एशिया कपश्रीलंका क्रिकेट टीमशाकिब अल हसनबांग्लादेश क्रिकेट टीमआईसीसी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या