'रेन, रेन, गो अवे… कम अगैन आफ्टर फाइव डेज', अनुष्का शर्मा ने साउथैंप्टन में लिखी कविता, फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

Anushka Sharma instagram post viral: अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के बारे में कुछ बता रही है।

By अमित कुमार | Published: June 18, 2021 4:12 PM

Open in App
ठळक मुद्देबारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच देर से शुरू होगा।पहले दिन के पहले सेशन का खेल बारिश के कारण नहीं हो पाया।अंपायर ने लंच तक के समय के खेल को रद्द कर दिया है।

Anushka Sharma instagram post viral: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से पहले शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण शुरुआती सत्र में कोई खेल नहीं होगा। बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा कि दुर्भाग्य से आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दिन शुरूआती सत्र में कोई खेल नहीं होगा।

इस खबर के साथ क्रिकेट फैंस के साथ-साथ विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी निराश नजर आईं। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। अनुष्का ने अपे पोस्ट में लिखा- रेन, रेन गो अवे… कम अगैन आफ्टर 5 डेज। अनुष्का के इस पोस्ट पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच दोपहर तीन बजे (भारतीय समय के अनुसार) शुरू होने वाला था, लेकिन मौसम के कारण एजियास बाउल की पिच ढकी हुई है और टॉस में देरी हो रही है। आईसीसी ने खराब मौसम के कारण नुकसान हुए समय की भरपाई के लिए रिजर्व डे रखा है। इस मैच के अधिकांश समय के लिए साउथम्पटन में बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2-1 की एतिहासिक टेस्ट जीत के बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में 3-1 की जीत के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पूरी तैयारी के साथ इंग्लैंड पहुंची है। 

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्माभारत vs न्यूजीलैंड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या