जोफ्रा आर्चर का पुराना ट्वीट फिर चर्चा में! पंजाब में ऐतिहासिक जीत के बाद AAP ने किया रिट्वीट

पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की जबर्दस्त जीत हुई है। नतीजों के बीच पार्टी की ओर से एक मजेदार ट्वीट किया गया। ये दरअसल इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर का ट्वीट था जिसे 'आप' ने रिट्वीट किया है।

By विनीत कुमार | Published: March 10, 2022 5:40 PM

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में जीत के मौके पर 'आप' की ओर से जोफ्रा आर्चर का पिछले महीने का एक ट्वीट रिट्वीट किया गया।इस ट्वीट में जोफ्रा आर्चर ने लिखा था- 'स्वीप?', आर्चर ने ये ट्वीट 20 फरवरी को किया था।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव में 'आम आदमी पार्टी (आप)' को ऐतिहासिक जीत मिली है। ऐसे में दिल्ली से पहली बार किसी राज्य में 'आप' की सरकार बनने जा रही है। 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में 'आप' 82 सीट जीत चुकी है और 10 पर आगे चल रही है। वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस 20 से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद 'आप' के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक मजेदार ट्वीट किया गया। दरअसल आप ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के पिछले महीने किए एक ट्वीट को रिट्वीट किया। इसमें आर्चर ने लिखा था- 'स्वीप?' इसे ही रिट्वीट करते हुए 'आप' ने लिखा-'हां'। आर्चर की ओर से ये ट्वीट 20 फरवरी को किया गया था। बता दें कि आप का चुनाव चिह्न झाड़ू है।

गौरतलब है कि जोफ्रा आर्चर पिछले करीब 8 महीने से क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं। हालांकि, गाहे-बगाहे उनके सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आते रहते हैं। बहरहाल, बता दें कि पंजाब में आप की जीत के साथ भगवंत मान का सीएम बनना तय हो गया है। 'आप' ने चुनाव से पहले ही उन्हें अपना सीएम चेहरा घोषित किया था।

इस बीच आर्चर अभी निकट भविष्य में क्रिकेट से दूर ही नजर आएंगे। आर्चर इस महीने के अंत से शुरू होने वाली सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल के 15 वें सत्र से भी बाहर रह सकते हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस ने पिछले महीने हुए निलामी में उन्हें 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। पांच बार की चैम्पियन मुंबई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 मेगा नीलामी के दूसरे दिन आर्चर को खरीदा।

वैसे कोहनी की चोट के चलते लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे जोफ्रा आर्चर ने नेट्स में जरूर वापसी कर ली है। मुंबई इंडियंस की ओर से इसका एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इस वीडियो में आर्चर गेंदबाजी नहीं बल्कि बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022जोफ्रा आर्चरपंजाब विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टीभगवंत मान
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या