Ind vs Aus: भारत की हार के बाद एक बार फिर अनुष्का शर्मा हुईं ट्रोल, लोग कर रहे नफरतभरे ट्वीट

विराट कोहली के खराब खेल और टीम इंडिया की हार का गुस्सा फैंस अनुष्का शर्मा पर निकाल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद से ही अनुष्का सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

By अमित कुमार | Published: December 19, 2020 05:28 PM2020-12-19T17:28:25+5:302020-12-19T17:29:59+5:30

memes on anushka sharma fans troll anushka sharma after india lost match against australia | Ind vs Aus: भारत की हार के बाद एक बार फिर अनुष्का शर्मा हुईं ट्रोल, लोग कर रहे नफरतभरे ट्वीट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsभारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर अचानक अनुष्का शर्मा का नाम ट्रेंड होने लगा।सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अनुष्का को लेकर घटिया कमेंट कर रहे हैं।इससे पहले भी कई दफा अनुष्का को बिना वजह ट्रोल किया जा चुका है।

भारतीय टीम एडीलेड ओवल में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में केवल 36 रन पर ढेर हो गयी जो उसका 88 साल के टेस्ट इतिहास में न्यूनतम स्कोर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को आसानी से 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया की इस हार के बाद, एक बार फिर से अनुष्का शर्मा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं है। 

टीम इंडिया के मैच हारते ही सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का नाम ट्रेंड होने लगा। इससे पहले भी कई बार भारत की हार के बाद बिना बात के फ़ैंस के गुस्से का शिकार बनती रही हैं। अनुष्का को लेकर कई तरह के मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। वहीं कुछ फनी वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। साल 2015 के वर्ल्ड कप में भारत के सेमीफाइनल में हारने के बाद से लेकर कई बार अनुष्का शर्मा को बिना वजह ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है। 

इस मैच की दूसरी पारी में भारत का 88 साल के टेस्ट इतिहास में न्यूनतम स्कोर है। इससे पिछला रिकार्ड 42 रन का था जो भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 24 जून 1974 में लार्ड्स में बनाया था। लेकिन इसे ठीक चार साल पहले 19 दिसंबर 2016 की कहानी एकदम भिन्न थी। मैदान था चेन्नई का एम ए चिदंबरम चेपक स्टेडियम जब कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी सात विकेट पर 759 रन पर समाप्त घोषित करके टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाया था। 

पिछला रिकॉर्ड सात विकेट पर 726 रन था जो उसने श्रीलंका के खिलाफ 2009 दिसंबर में ही मुंबई में बनाया था। भारत की जिस टीम ने सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था उसमें वर्तमान टीम के चार खिलाड़ी कोहली, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव शामिल थे। लेकिन वह करुण नायर की नाबाद 303 रन और केएल राहुल की 199 रन की पारी थी जिसके दम पर भारतीय टीम ने सर्वोच्च स्कोर का अपना नया रिकॉर्ड बनाया था। भारत ने वह मैच पारी और 75 रन से जीता था। 

Open in app