सिक्सर किंग रोहित ने छह सालों में तोड़े कई रिकॉर्ड, देखें यहां आंकड़े

Rohit Sharma: टीम इंडिया का विश्व कप में अब तक का सफर बेहद ही शानदार रहा है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी,गेंदबाजी और फिल्डिंग भी बेहतरीन रही है। कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल का सफर तय कर लिया है। भारत 19 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी।

By धीरज मिश्रा | Published: November 16, 2023 01:50 PM2023-11-16T13:50:32+5:302023-11-16T13:54:49+5:30

indian cricket team captain rohit sharma broke many records in six years world cup 2023 | सिक्सर किंग रोहित ने छह सालों में तोड़े कई रिकॉर्ड, देखें यहां आंकड़े

फाइल फोटो

googleNewsNext
Highlightsछह सालों में रोहित ने लगाए 388 छक्के छक्कों के मामले में दूर-दूर तक नहीं कोई बल्लेबाज 400 छक्के लगाने से महज 12 कदम दूर रोहित शर्मा

Rohit Sharma: टीम इंडिया का विश्व कप में अब तक का सफर बेहद ही शानदार रहा है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी,गेंदबाजी और फिल्डिंग भी बेहतरीन रही है। कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल का सफर तय कर लिया है। भारत 19 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी।

इन सबके के बीच कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस विश्व कप में छक्कों की छड़ी लगा दी है। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की। 47 रनों की पारी खेलकर रोहित ने भारत को पहले विकेट के लिए ठोस शुरुआत दी। रोहित ने बीते छह सालों में छक्के लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

6 सालों में 388 छक्के

रोहित शर्मा ने साल 2017 से लेकर साल 2023 तक 388 छक्के लगाए हैं। रोहित 400 छक्के लगाने से महज 12 कदम दूर हैं। रोहित ने साल 2017 में 65 छक्के लगाए। साल 2018 में 74 छक्के लगाए। साल 2019 में 78 छक्के लगाए। साल 2020 में 13 छक्के। साल 2020 में कोरोना महामारी की वजह से कई महीनों तक मैच नहीं पाए थे।

जिसके चलते टीम ने इस साल बेहद ही कम मैच खेले थे। साल 2021 में रोहित के बल्ले से 36 छक्के आए। साल 2022 में 45 छक्के आए। वहीं मौजूदा साल 2023 में रोहित ने 78 छक्के लगाए। रोहित के यह आंकड़े टेस्ट, वनडे और टीट्वेंटी को मिलाकर तैयार किया गया है।

विश्व कप में शानदार रहा प्रदर्शन

विश्व कप में गोल्डन बैट की रेस में पांचवे स्थान पर रोहित शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। रोहित ने 10 मैचों की 10 पारियों में 550 रन बनाए हैं। रोहित का 55.00 का एवरेज रहा है और स्ट्राइक रेट 124.15 रहा है। रोहित ने 62 चोके और 28 छक्के लगाए।

Open in app