लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh BJP News: किरण देव सिंह नए प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव की जगह लेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 21, 2023 16:03 IST

Chhattisgarh BJP News: छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किरण देव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही है।अरुण साव की जगह किरण देव सिंह नए भाजपा प्रमुख होंगे।

Chhattisgarh BJP Newsछत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही भारतीय जनता पार्टी में बदलाव शुरू हो गया है। उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की जगह किरण देव सिंह नए भाजपा प्रमुख होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किरण देव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा महामंत्री अरुण सिंह ने जारी आदेश किया है। किरण देव सिंह जगदलपुर से विधायक चुने गए हैं। संगठन के कई पदों पर काम कर चुके हैं। अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद भाजपा ने नाम की घोषणा कर दी। भाजपा में एक व्यक्ति एक पद पहले सी है। लोकसभा चुनाव को देखते ही संगठन पर पेंच कसना शुरू किया है। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सिंह, हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं।

भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।

हाल ही चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से छत्तीसगढ़ छीन कर सत्ता में वापसी की है। विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री और  अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई है। राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023BJPविष्णु देव सायनरेंद्र मोदीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय