लाइव न्यूज़ :

ज्यूरिख एयरपोर्ट का नोएडा हवाईअड्डे के विकास के लिए एनआईएएल के साथ करार

By भाषा | Updated: July 17, 2021 15:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल ने शनिवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास के लिए लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार की इकाई एनआईएएल के साथ एक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल के एक बयान के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण वीर सिंह और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए।

वाईआईएपीएल ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली अनुषंगी है और इसका गठन जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकसित करने के लिए किया गया है, जो दिल्ली के मुख्य क्षेत्र से लगभग 70 किमी दूर है।

समझौते के अनुसार, एनआईएएल के पास वाईआईएपीएल में एक गोल्डन शेयर (कम से कम 51 प्रतिशत मतदान अधिकार) और बोर्ड में दो निदेशकों को नामित करने का अधिकार होगा।

शेयरधारक समझौता उत्तर प्रदेश सरकार के "हवाई अड्डे तक पहुंच स्थापित करने, हवाई अड्डे के संचालन के लिए सुविधाओं (पानी, बिजली, अपशिष्ट जल) की स्थापना एवं विस्तार, हवाई अड्डे पर निगरानी सहित कानून और व्यवस्था बनाए रखना तथा हवाई अड्डे के निर्माण एवं संचालन के लिए जरूरी मंजूरी" से जुड़ी मदद को भी रेखांकित करता है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाश ने कहा, "शेयरधारक समझौता राज्य में प्रगति की दिशा में उठाया गया अगला कदम है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा भारत में एक आधुनिक, विश्वस्तर के हवाई अड्डे के लिए मापदंड होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग