लाइव न्यूज़ :

जोमैटो को 8,250 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी की इजाजत मिली

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई ऑनलाइन ऑर्डर लेकर घर तक खाना पहुंचने वाले मंच जोमैटो को बाजार नियामक सेबी से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की इजाजत मिल गई है, जिसके जरिए कंपनी करीब 8,250 करोड़ रुपये जुटा सकती है।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मसौदे के अनुसार आईपीओ के तहत 7,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड द्वारा 750 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश की जाएगी।

जोमैटो ने अप्रैल में सेबी के समक्ष आईपीओ के लिए आवेदन दाखिल किया था, और उसे सोमवार को इसके लिए हरी झंड़ी मिल गई।

मसौदा पत्र के अनुसार निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल कारोबार को बढ़ाने तथा अधिग्रहण के लिए किया जाएगा।

पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन खाना आपूर्ति खंड में तेज वृद्धि देखी गई है, जिसमें जोमैटो और स्विगी मुख्य प्रतिस्पर्धी हैं।

कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड इस निर्गम के वैश्विक समन्वयक और बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स