लाइव न्यूज़ :

देश के सात शहरों में 1.74 लाख मकानों का काम ठप : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली एक अगस्त संपत्ति सलाहकार कंपनी एनारॉक के अनुसार देश के सात शहरों में 1.4 लाख करोड़ रुपये की 1.74 लाख इकाइयों का काम पूरी तरह ठप हैं। इसमें से 66 प्रतिशत मकान दिल्ली-एनसीआर में हैं।

एनारॉक ने कहा कि उसने अपने अनुसंधान में उन्हीं आवासीय परियोजनाओं को शामिल किया है जो 2014 में या उसके बाद शुरू हुई है।

उसने कहा कि देशभर के सात शहरों में ठप और लंबित इकाइयों की संख्या 6,28,630 हैं जिनकी कीमत 5,05,415 करोड़ रुपये है। ये इकाईयां दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में हैं।

एनारॉक के निदेशक और प्रमुख (अनुसंधान) प्रशांत ठाकुर ने कहा, "वर्ष 2021 की पहली छमाई तक लगभग 6.29 लाख ऐसी इकाइयां हैं, जिन्हें शीर्ष-सात शहरों में पूरा किया जाना बाकी है। सात शीर्ष शहरों में पूरी तरह से ठप 1.74 लाख घरों की कुल कीमत वर्तमान में 1,40,613 करोड़ रुपये से अधिक है।"

उसने बताया कि शहरों के इस हिसाब से दिल्ली-एनसीआर बाजार में सबसे अधिक 1,13,860 इकाइयां ठप हैं। जो सात शहरों की कुल इकाइयों का 66 प्रतिशत है। वही मुंबई में 41,730 इकाई, पुणे में 9,990 इकाई, बेंगलुरु में 3,870 इकाई और हैदराबाद में 4,150 इकाइयां ठप हैं। चेन्नई में इसी तरह की कोई भी इकाई नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब