लाइव न्यूज़ :

कोविड के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना कर रही हैं पूर्वोत्तर की महिला उद्यमी

By भाषा | Updated: July 18, 2021 20:11 IST

Open in App

गुवाहाटी 18 जुलाई कोविड-19 के कारण उत्पन्न चुनौतियों ने पूर्वोत्तर राज्यों की महिला उद्यमी के आपूर्ति और विपणन श्रृंखला को बाधित किया, जिससे उन्हें डिजिटल बाजार की ओर बढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के साथ साझेदारी में डॉयचे गेसेलशाफ्ट एफआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) की एक रिपोर्ट में यह बात कही।

रिपोर्ट के अनुसार महिला उद्यमी अब मुख्य रूप से डिजिटल मार्केटिंग, वितरण चैनलों में विविधता लाने, उत्पाद / सेवा की पेशकश को समायोजित करने, संचालन को फिर से अपनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

रिपोर्ट में बताया कि महिला उद्यमियों पर महामारी का शुरूआती में ग्राहकों की मांग और वितरण की कमी, विविधताओं से भरे ऑनलाइन बाज़ार और ग्राहकों की बदली हुई प्राथमिकता जैसी परेशानियां का सामना करना पड़ा।

इस रिपोर्ट की प्रमुख उल्लास मरार ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर राज्यों में महिलाएं भौगोलिक और ढांचागत स्थितियों के कारण अधिक प्रभावित हुई हैं। महामारी के प्रभाव के बीच अन्य राज्यों की तुलना में पूर्वोत्तर राज्यों में व्यापार करना कठिन हैं।’’

उन्होंने कहा कि सीमित बुनियादी ढांचे, नियमों की कमी और परिवहन सेवाओं में प्रतिस्पर्धा ने उद्यमियों के लिए देश के बाकी हिस्सों से जुड़ना मुश्किल बना दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब