लाइव न्यूज़ :

विप्रो को जून तिमाही में 8 से 10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद, काप्को अधिग्रहण के बाद बढ़ाया अनुमान

By भाषा | Updated: April 30, 2021 12:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो ने शुक्रवार को जून 2021 में समाप्त होने वाली तिमाही के दौरान आईटी सेवा राजस्व परिदृष्य में आठ से 10 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है। कंपनी ने काप्को का 1.45 अरब डालर में अधिग्रहण करने के बाद अपने राजस्व अनुमान को संशोधित किया है।

कंपनी ने इससे पहले इस महीने की शुरुआत में मार्च तिमाही के परिणाम जारी करते हुये जून में समाप्त होने वाली मौजूदा तिमाही के दौरान आईटी सेवाओं के राजस्व में 2 से 4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया था। तब लगाये गये अनुमान में कंपनी के काप्को और एम्पियोन के अधिग्रहण से मिलने वाले राजस्व को शामिल नहीं किया गया था।

विप्रो ने मार्च में लंदन मुख्यालय वाले काप्को का 1.45 अरब डालर (10,500 करोड़ रुपये से अधिक) के सौदे में अधिग्रहण किये जाने की घोषणा की थी। कंपनी का यह अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण सौदा है।

विप्रो ने नियामकीय सूचना में कहा है कि काप्को का अधिग्रहण 29 अप्रैल 2021 को पूरा हो गया। इसमें कहा गया है कि अधिग्रहण पूरा होने के बाद कंपनी ने अप्रैल- जून तिमाही के लिये राजस्व अनुमान को संशोधित किया है। ‘‘हमारा अनुमान है कि सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के व्यवसाय से मिलने वाला राजस्व 232.40 करोड़ रुपये से लेकर 236.70 करोड़ रुपये के दायरे में रहेगा। यह तिमाही दर तिमाही आधार पर 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। ’’

हालांकि, विप्रो के इस संशोधित अनुमान में हाल में किये गये एम्पियोन का अधिग्रहण सौदा शामिल नहीं है। सूचना में यह कहा गया है। विप्रो ने इसी माह की शुरुआत में आस्ट्रेलिया स्थित साइबर सुरक्षा, परिचालन विकास और इंजीनियरिंग सेवा प्रदाता कंपनी एम्पियोन का 11.70 करोड़ डालर में अधिग्रहण करने की घोषणा की। यह सौदा इसी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

कंपनी ने मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान आईटी सेवाओं से 215.24 करोड़ डालर का राजस्व हासिल किया। इससे पिछले तिमाही के मुकाबले इसमें 3.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी को अपने कुल कारोबार का बड़ा हिस्सा आईटी सेवाओं से ही प्राप्त होता है। मार्च तिमाही में कंपनी को उसके कारोबार से मिलने वाला कुल राजस्व 3.4 प्रतिशत बढ़कर 16,245.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग