लाइव न्यूज़ :

विप्रो ने कोविड- 19 के लिये 1,000 करोड़ रुपये और देने की प्रतिबद्धता जताई

By भाषा | Updated: July 6, 2021 23:41 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी विप्रो की परमार्थ इकाई ने कोविड महामारी का मुकाबला करने के लिये शुरुआत में दिये गये 1,125 करोड़ रुपये के अतिरिक्त 1,000 करोड़ रुपये की और सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी के संस्थापक चेयरमैन अजीम प्रमजी ने मंगलवार को यह कहा।

प्रेमजी ने बांबे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसायटी के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा करते हुये कहा कि अतिरिक्त अनुदान प्राथमिक तौर पर सभी के टीकाकरण के लिये दिया जायेगा।

पिछले साल जब कोरोना वायरस शुरू हुआ था तब विप्रो ने महामारी से लड़ने के लिये 1,125 करोड़ रुपये की सहायता दी थी। इसमें पुणे स्थित कंपनी के कार्यालय को अस्पताल में परिवर्तित करना भी शामिल था।

प्रेमजी ने कहा, ‘‘हमारे काम के साथ साथ जैसे जैसे स्थिति बदलती चली गई, हमने महसूस किया है कि सभी का टीकाकरण भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितनी की दूसरी पहलें। इसलिये हमने कोविड- 19 राहत रणनीति में एक और महत्वपूर्ण कार्य को जोड़ा है और इसके लिये 1,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की प्रतिबद्धता जताई है।’’

प्रेमजी ने महामारी को सदियों में एक बार होने वाली घटना बताया और इसके लिये सभी उपलब्ध संसाधनों को साथ लेकर लड़ने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि इसके शुरुआती दिनों में ही इस महामारी से लड़ने के लिये मानवीय और स्वास्थ्य के पहलू को लेकर योजना तैयार कर ली गई थी।

प्रेमजी ने अपनी पूरी 80 अरब डालर से अधिक की संपत्ति को धर्मार्थ कार्यों के लिये देने की प्रतिबद्धता जताई है। उनका शिक्षा पर खास जोर रहा है। समझा जाता है कि वह बच्चों को बिना परीक्षा के अगली कक्षाओं में बिठा दिये जाने के सख्त खिलाफ हैं और स्कूल के दिनों का जो नुकसान हुआ है उस पर उपयुक्त ध्यान दिया जाना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब