लाइव न्यूज़ :

स्टेम कौशल की कमी पर नए अमेरिकी प्रशासन के साथ काम करने को तैयार: नैसकॉम

By भाषा | Updated: January 21, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी आईटी उद्योग के संगठन नैसकॉम ने कहा कि स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) कौशल की कमी का समाधान खोजने, अमेरिका को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए वह नए अमेरिकी प्रशासन के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

नैसकॉम का यह बयान बुधवार को जो बाइडन के 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में और कमला हैरिस के अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद आया है। नैसकॉम 190 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के भारतीय आईटी उद्योग का प्रतिनिधित्व करता है।

नैसकॉम ने कहा कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रमुख चुनौती जरूरत के मुकाबले अमेरिका में स्टेम प्रतिभा की कमी है, और अमेरिका में कुल मिलाकर बेरोजगारी की स्थिति के बाजवूद उच्च तकनीक पर आधारित कौशल की मांग बनी हुई है।

बयान में कहा गया कि एक तरफ तो अमेरिका में भारी बेरोजगारी है, लेकिन दूसरी तरफ 13 जनवरी 2021 को कम्प्यूटर से संबंधित साढ़े सात लाख नौकरियां खाली पड़ी हैं, जो मई 2020 के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक है।

उद्योग संगठन ने कहा, ‘‘पिछले प्रशासन द्वारा घोषित नियमों से प्रतिभा का ये अंतर और बढ़ जाएगा। नैसकॉम इन मुद्दों पर अमेरिकी नीति निर्माताओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है, और हमें स्टेम कौशल की कमी का समाधान खोजने और अमेरिका को सक्षम बनाने के लिए नए अमेरिकी प्रशासन के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग