लाइव न्यूज़ :

जीएसटी दरों की समीक्षा के लिए गठित मंत्री समूह की पहली बैठक जल्द बुलाएंगे: बोम्मई

By भाषा | Updated: October 8, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर जीएसटी दरों की समीक्षा करने और राजस्व बढ़ाने के लिए गठित मंत्री समूह की पहली बैठक जल्द होगी। इसके अध्यक्ष और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी।

बैठक के बाद बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बहुत जल्द, मैं जीओएम (मंत्री समूह) की पहली बैठक बुलाऊंगा। मैंने उनसे (वित्त मंत्री) इस मुद्दे को लेकर मुलाकात की।’’

बोम्मई ने कहा कि मंत्री समूह को अगले दो महीनों में एक रिपोर्ट सौंपनी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के साथ माल और सेवा कर (जीएसटी) की दरों को युक्तिसंगत बनाने और राजस्व बढ़ाने के तरीकों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

सितंबर में माल और सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने राजस्व बढ़ाने के लिए दो मंत्री समूह (जीओएम) स्थापित करने का निर्णय किया था।

वित्त मंत्रालय द्वारा गठित बोम्मई के सात सदस्यीय समूह में पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा और केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल के साथ-साथ गोवा, बिहार, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के जीएसटी परिषद के सदस्य शामिल हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्र ने कर्नाटक को लंबित जीएसटी मुआवजा जारी किया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे वित्त वर्ष 2019-20 तक मंजूरी दे दी गई है। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए, राज्य को 11,800 करोड़ रुपये मिलने थे जो चरणों में जारी किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

भारतAmbedkar Jayanti 2026: जुड़ी 10 रोचक बातें, 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न?, भारतीय तिरंगे में अशोक चक्र...

भारतBihar New CM: कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, आज फैसला, बनेंगे 33 मंत्री, देखिए किस दल से कौन?

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें