लाइव न्यूज़ :

थोक मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 1.48 प्रतिशत पर, आठ माह का उच्चस्तर

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 1.48 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह इसका आठ महीने का उच्चस्तर है। विनिर्मित उत्पाद महंगे होने से थोक मुद्रास्फीति बढ़ी है।

सितंबर में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 1.32 प्रतिशत पर और पिछले साल अक्टूबर में शून्य पर थी।

फरवरी के बाद यह थोक मुद्रास्फीति का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। फरवरी में यह 2.26 प्रतिशत पर थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में खाद्य वस्तुओं के दाम घटे, जबकि इस दौरान विनिर्मित उत्पाद महंगे हुए। अक्टूबर में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 6.37 प्रतिशत रह गई। सितंबर में यह 8.17 प्रतिशत के स्तर पर थी।

समीक्षाधीन महीने में सब्जियों और आलू के दाम सालाना आधार पर क्रमश: 25.23 प्रतिशत और 107.70 प्रतिशत बढ़ गए। वहीं गैर-खाद्य वस्तुओं के दाम 2.85 प्रतिशत और खनिजों के दाम 9.11 प्रतिशत बढ़ गए।

अक्टूबर में विनिर्मित उत्पाद 2.12 प्रतिशत महंगे हुए। सितंबर में इनके दाम 1.61 प्रतिशत बढ़े थे।

इस दौरान ईंधन और बिजली के दाम 10.95 प्रतिशत घट गए।

पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में 7.61 प्रतिशत रही है।

इक्रा की प्रमुख अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि मुख्य मुद्रास्फीति अक्टूबर में 1.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो सितंबर में एक प्रतिशत थी। नायर ने कहा, ‘‘हमारे विचार में अगले कुछ माह तक मासिक आधार पर मुख्य मुद्रास्फीति में अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार के साथ बढ़त जारी रहेगी। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) कम से कम दिसंबर, 2020 में ब्याज दरों को यथावत रखेगी। ’’

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के मुख्य अर्थशास्त्री डी के पंत ने कहा कि मुख्य मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी से पता चलता है कि कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन को हटाए जाने के बाद मांग की स्थिति में सुधार आ रहा है। पंत ने कहा, ‘‘हालांकि, इसे सामान्य सुधार कहना जल्दबाजी होगा। इस मांग का एक बड़ा हिस्सा त्योहारों से संबंधित मांग का है।’’

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक 2-4 दिसंबर तक होगी।

भारतीय अर्थव्यवस्था पर अपनी रिपोर्ट में रिजर्व बैंक भी मुद्रास्फीति को लेकर चिंता जता चुका है। केंद्रीय बैंक का मानना है कि इससे अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

क्रिकेटIPL के इतिहास में अब तक का बड़ा लक्ष्य हुआ चेज, 264 रन डिफेंड नहीं कर सकी दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स की 6 विकेट से जीत

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4! प्रभसिमरन सिंह ने लगातार जड़े सात चौके, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन