लाइव न्यूज़ :

व्हर्लपूल ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 61.9 प्रतिशत बढ़कर 25.51 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: August 10, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त एसी, रेफ्रिजरेटर जैसे टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी व्हर्लपूल ऑफ इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 61.96 प्रतिशत बढ़कर 25.51 करोड़ रुपये रहा।

व्हर्लपूल कॉरपोरेशन की अनुषंगी व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में कंपनी को 15.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की परिचालन आय जून 2021 को समाप्त तिमाही में 30.53 प्रतिशत बढ़कर 1,340.61 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में यह 1,027.05 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल व्यय इस दौरान 30.09 प्रतिशत बढ़कर 1,321.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो कि एक साल पहले पहली तिमाही में 1,016.12 करोड़ रुपये रहा था।

व्हर्लपुल ऑफ इंडिया का शेयर 1.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,101.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग