लाइव न्यूज़ :

पंजाब में गेहूं खरीद 10 अप्रैल से शुरु होगी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ अप्रैल पंजाब में गेहूं की खरीद 10 अप्रैल से शुरू होगी और इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चालू सत्र के दौरान, खरीद एजेंसियां, साथ ही एफसीआई, 1,975 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद करेंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य के कृषि और किसान कल्याण विभाग ने राज्य की मंडियों में 130 लाख टन गेहूं की आवक की संभावना जताई है।

एक बयान में, मंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने खरीद केंद्रों की संख्या 1,872 से बढ़ाकर 4,000 कर दी है।

आशु ने आगे कहा कि वर्ष 2020-21 के रबी सत्र के दौरान, राज्य सरकार ने केंद्रीय पूल के लिए गेहूं की खरीद करने के मकसद से 50 किलोग्राम के नए जूट के बोरों की व्यवस्था की है।

कोविद -19 स्थिति के कारण, पंजाब सरकार ने पहले एक अप्रैल के बजाय 10 अप्रैल से खरीद सत्र शुरू करने का फैसला किया था। मंत्री ने कहा, खरीद का काम 31 मई तक जारी रखा जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को व्यवस्थित रूप से अपने गेहूं को मंडियों में लाने के लिए राज्य की मंडियों में एक टोकन प्रणाली शुरू की गई है।

इसके अलावा, 'मंडियों' में भी परस्पर शारीरिक दूरी कनाकर रखने के मानदंड लागू किए जाएंगे।

आशु ने कहा कि 'मंडी' मजदूरों को भी मास्क दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्तों को 'मंडियों' में गेहूं की खरीद के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है।

किसानों की किसी भी समस्या को सुलझाने के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष और 'मंडी-वार शिकायत निवारण समितियों' का गठन भी किया गया है। किसानों की शिकायतों का निवारण करने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने भी अपने मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग