लाइव न्यूज़ :

व्हाट्स ऐप ने अगस्त में 20 लाख भारतीय खातों पर रोक लगायी: अनुपालन रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 1, 2021 23:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली एक अक्टूबर संदेश आदान-प्रदान मंच व्हाट्स ऐप ने 20 लाख से अधिक भारतीय खातों पर रोक लगा दी है। कंपनी को अगस्त में 420 शिकायतों से जुड़ी रिपोर्ट मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए उसने यह कदम उठाया। व्हाट्स ऐप ने अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

वहीं सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अगस्त माह के दौरान नियमों के 10 उल्लंघन श्रेणियों में 3.17 करोड़ सामग्रियों पर कार्रवाई की।

व्हाट्स ऐप ने मंगलवार को जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया कि उसने अगस्त महीने के दौरान 20,70,000 भारतीय खातों पर रोक लगाई है।

व्हट्स ऐप ने इससे पहले कहा था कि जिन खातों पर रोक लगाई गई उनमें से 95 प्रतिशत से अधिक खातों पर रोक उनके द्वारा थोक संदेशों का अनाधिकृत इस्तेमाल किये जाने के कारण लगाई गई।

वैश्विक स्तर पर व्हट्स ऐप अपने मंच के दुरुपयोग पर औसतन हर महीने 80 लाख खातों पर रोक लगाता है।

इसके अलावा फेसबुक ने शुक्रवार को जारी अपनी अनुपालन रिपोर्ट में बताया कि उसने अगस्त 2021 में 3.17 करोड़ सामग्रियों पर कार्रवाई की है। वही इंस्ट्राग्राम ने इस दौरान नौ अलग-अलग श्रेणियों में उसके मंच पर डाली गई 22 लाख सामग्रियों को हटाया या कार्रवाई की।

फेसबुक ने बताया कि उसे 1-31 अगस्त के बीच अपने भारतीय शिकायत तंत्र के माध्यम से 904 उपयोगकर्ता रिपोर्ट प्राप्त की। इसमें से उसने 754 मामलों का निपटारा कर दिया गया।

कंपनी ने रिपोर्ट में कहा कि इन तीन करोड़ से अधिक सामग्रियों में स्पैम (2.9करोड़), हिंसक एवं रक्तपात (26 लाख), वयस्क नग्नता एवं यौन गतिविधि (20 लाख), नफरतपूर्ण भाषण (242,000) सहित अन्य मुद्दों से जुड़ी सामग्री शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब