लाइव न्यूज़ :

क्या है वोस्ट्रो खाता?, आखिर क्यों भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों में किया बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2025 20:55 IST

रिजर्व बैंक जुलाई, 2022 में भारतीय रुपये में निर्यात/आयात के चालान, भुगतान और निपटान के लिए एक अतिरिक्त व्यवस्था लागू की थी।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष रुपया वोस्ट्रो खाता खोलने की अनुमति दी गई थी।आरबीआई ने कहा कि इस बदलाव से ऐसे खाते खोलने की प्रक्रिया में काफी तेजी आएगी।

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को रुपये में वोस्ट्रो खाता खोलने से जुड़े नियमों बदलाव किया। इसके तहत बैंकों को अब बिना पूर्व अनुमति के विदेशी बैंकों के लिए विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते खोलने की अनुमति दी गयी है। वोस्ट्रो खाता एक घरेलू बैंक द्वारा विदेशी बैंक के लिए खोला गया खाता है।

यह खाता घरेलू बैंक की मुद्रा में होता है। रिजर्व बैंक जुलाई, 2022 में भारतीय रुपये में निर्यात/आयात के चालान, भुगतान और निपटान के लिए एक अतिरिक्त व्यवस्था लागू की थी। इस व्यवस्था के तहत, बैंकों को सीमापार व्यापार लेनदेन के निपटान के लिए रिजर्व बैंक की पूर्वानुमति से विदेशी बैंकों के विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता खोलने की अनुमति दी गई थी।

आरबीआई ने बयान में कहा, ‘‘ प्रक्रिया की समीक्षा के आधार पर, विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता खोलने के लिए आरबीआई की मंजूरी लेने की आवश्यकता को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।’’ बैंक अब भारतीय रिजर्व बैंक से संपर्क किए बिना अन्य (विदेशी) बैंकों के विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता खोल सकते हैं। आरबीआई ने कहा कि इस बदलाव से ऐसे खाते खोलने की प्रक्रिया में काफी तेजी आएगी।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स