West Bengal Constable Recruitment: त्योहार से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने दी खुशखबरी, 8400 पुरुष और 3600 महिला पुलिस कांस्टेबल होंगे भर्ती, जानें क्या है गाइडलाइन
By सतीश कुमार सिंह | Published: October 13, 2023 03:27 PM2023-10-13T15:27:09+5:302023-10-13T15:28:04+5:30
West Bengal Constable Recruitment: कैबिनेट की बैठक को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर हुई।
West Bengal Constable Recruitment: पश्चिम बंगाल सरकार ने कैबिनेट की बैठक कर कई घोषणा की। पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने को राज्य पुलिस में कांस्टेबलों के रिक्त पड़े लगभग 12,000 पदों को भरने की मंजूरी दे दी। शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 12,000 रिक्तियों में से 8,400 पद पुरुष पुलिस कांस्टेबल जबकि 3,600 पद महिला पुलिस कांस्टेबलों के लिए हैं। कैबिनेट की बैठक को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर हुई। हाकिम ने कहा, "कैबिनेट बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
कांस्टेबलों की 12,000 रिक्तियों को भरने के लिए निर्णय लिया गया है। 8400 पुरुष कांस्टेबलों के लिए हैं, जबकि 3,600 पद महिला के लिए हैं। भर्ती पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से की जाएगी।'' बंगाल कैबिनेट ने जेएसडब्ल्यू को 4,102 एकड़ जमीन का फ्रीहोल्ड अधिकार देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी में वाम मोर्चा सरकार ने इस शर्त के साथ पट्टे पर दिया था कि फर्म को स्थापित करना होगा। 1,989 एकड़ पर औद्योगिक पार्क है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की योजना है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्पेन यात्रा की थी। 2,500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पश्चिम मिदनापुर में एक स्टील फैक्ट्री स्थापित करेंगे।