लाइव न्यूज़ :

पहनने लायक प्रौद्योगिकी उपकरण का बाजार जुलाई-सितंबर तिमाही में 165 प्रतिशत बढ़ा : आईडीसी

By भाषा | Updated: November 26, 2020 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर स्मार्टवॉच, फिटबैंड और ईयरबड जैसे पहनने लायक प्रौद्योगिकी उपकरण (वियरेबल) की बिक्री में जुलाई-सितंबर तिमाही में 165.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। बाजार आंकड़े जुटाने वाली शोध कंपनी आईडीसी के मुताबिक इस दौरान इनकी 1.18 करोड़ इकाइयां बिकीं।

पिछले साल समान तिमाही में देश में वियरेबल की बिक्री 44 लाख इकाई थी। इस साल घड़ियों और ईयरबड्स इत्यादि की बिक्री में मजबूत मांग रही। कोविड-19 संकट के बीच लोगों के घर से कार्य करने के चलते इनकी मांग बढ़ी है।

आईडीसी की रपट के मुताबिक पिछली कुछ तिमाही में वियरेबल उपकरण सस्ते हुए हैं। इस साल समीक्षावधि में स्मार्टवॉच की औसत कीमत 111 डॉलर प्रति इकाई पर आ गयी जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 175 डॉलर प्रति इकाई थी।

इसी तरह ईयरबड्स (संपूर्ण वायरलैस स्टीरियो-टीडब्ल्यूएस) की कीमत सालाना आधार पर 48.6 प्रतिशत गिरकर 57 डॉलर हो गयी है।

आईडीसी इंडिया में बाजार विश्लेषक (ग्राहक उपकरण) अनीषा दुंबरे ने कहा कि महामारी ने लोगों को नयी जीवन शैली दी है और घर से कार्य करना भी बढ़ा है। वर्चुअल बैठक, ऑनलाइन कक्षाएं और मनोरंजन के लिए ज्यादा वक्त मिलने से इन उत्पादों की मांग बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल