लाइव न्यूज़ :

अरब-भारत ऊर्जा मंच के पहले संस्करण में ऊर्जा सहयोग बढ़ाने के तौर-तरीकों पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 00:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून भारत-अरब ऊर्जा मंच के बुधवार को संपन्न पहले संस्करण में द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग बढ़ाने और क्षेत्र में बिजली व्यापार को बढ़ावा देने के विभिन्न तौर तरीकों पर चर्चा की गई।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत और मोरक्को किंगडम की सह-अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर के सिंह, मोरक्को के ऊर्जा और खान मंत्री अजीज रब्बा और अरब लीग के आर्थिक मामलों के सहायक महासचिव कमल हसन अली ने संबोधित किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ऊर्जा पारगमन, अंतर-क्षेत्रीय बिजली व्यापार, हाइड्रोकार्बन और परमाणु ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा की गई।’’

उसने कहा, ‘‘इस दौरान विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों के लिए ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों के क्षेत्र में ज्ञान, विशेषज्ञता और सर्वोत्तम व्यवहारों का आदान-प्रदान, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा का त्वरित विकास और सुरक्षित परमाणु ऊर्जा उत्पादन समेत कई अन्य मुद्दों पर बातचीत की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?