लाइव न्यूज़ :

देश के 150 जिलों में जल संकट, केंद्र ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए, जानें क्या करेंगे, देखें लिस्ट में आपका जिला तो नहीं शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2023 18:08 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चार मार्च को ‘‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’’ (जेएसए: सीटीआर) की शुरुआत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देतकनीकी अधिकारियों (भूजल वैज्ञानिकों और इंजीनियरों) की टीम के साथ काम करेंगे।‘‘कैच द रेन’’ कार्यक्रम वर्षा जल के संचय और संरक्षित करने पर केंद्रित है।अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः केंद्र ने देश भर में जल संकट वाले 150 जिलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं ताकि ‘‘कैच द रेन’’ कार्यक्रम के तहत काम का जायजा लिया जा सके। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘‘कैच द रेन’’ कार्यक्रम वर्षा जल के संचय और संरक्षित करने पर केंद्रित है।

अधिकरियों ने एक आधिकारिक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि नोडल अधिकारी वर्षा जल संचयन, संरक्षण उपायों सहित विभिन्न पहलुओं के कार्यान्वयन के समन्वय के लिए संबंधित जिलों का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चार मार्च को ‘‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’’ (जेएसए: सीटीआर) की शुरुआत की थी।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस संबंध में, भारत सरकार के अधिकारियों को पानी की कमी वाले चिन्हित 150 जिलों में ‘‘जेएसए: सीटीआर’’-2023 के तहत कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय नोडल अधिकारी (सीएनओ) नियुक्त किया जाता है, साथ ही उन्हें जिलों का दौरा करने के निर्देश दिए जाते हैं। केंद्रीय नोडल अधिकारी राज्य और जिला टीमों के अलावा तकनीकी अधिकारियों (भूजल वैज्ञानिकों और इंजीनियरों) की टीम के साथ काम करेंगे।

पानी की कमी का सामना करने वाले जिले अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और तमिलनाडु आदि में हैं। एक नोडल अधिकारी और एक तकनीकी अधिकारी की टीम जिलों का दो बार (मॉनसून से पहले और मॉनसून के बाद) दौरे करेगी। 

टॅग्स :Water Resources DepartmentGovernment of IndiaWater Resources and Public Health Engineering Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?