लाइव न्यूज़ :

फॉक्सवैगन ने ग्राहकों को किराये पर कार उपलब्ध कराने के लिए ओरिक्स के साथ साझेदारी की

By भाषा | Updated: September 9, 2021 16:47 IST

Open in App

मुंबई 09 सितंबर जर्मनी की प्रीमियम कार विनिर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने कहा कि उसने ग्राहकों को दो साल, तीन साल अथवा ग्राहक की सुविधा के मुताबिक कार उपलब्ध कराने के लिये ओरिक्स के साथ साझेदारी में सब्सक्रिप्शन आधारित कार स्वामित्व की पेशकश की है।

वोक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया ने बुधवार को कहा कि इस साझेदारी के हिस्से के रूप में वोक्सवैगन इंडिया के साथ मिलकर ओरिक्स अपने ग्राहकों को 100 प्रतिशत ऑन-रोड वित्तपोषण, आवधिक रखरखाव, बीमा कवर और ग्राहक की सुविधा पर कार को अपग्रेड या वापस करने का विकल्प प्रदान करेगी।

कंपनी ने बताया कि पहले चरण के रूप में इस पेशकश को दिल्ली-एनसीआर और छह अन्य प्रमुख शहरों में फैले 30 शोरूम में शुरू किया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि ऑफ़र का लाभ उठाने वाले ग्राहक हैचबैक कार पोलो, मध्यम आकार की वेंटो या टी-रॉक एसयूवी का विकल्प चुन सकते हैं, जो 24, 36 और 48 महीने के लिये उपलब्ध होगी या फिर ग्राहकों की जरूरतों के आधार पर।

उसने बताया कि पोलो के लिए प्रति महीना किराया 16,500 रुपये, वेंटो के लिए 27,000 रुपये और टी-रॉक एसयूवी के लिए 59,000 रुपये से शुरू होगा। इन गाड़ियों के किराये में ओरिक्स द्वारा समर्थित वित्तपोषण, रखरखाव और बीमा शामिल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग