लाइव न्यूज़ :

विस्तारा सात नवंबर से दिल्ली-पेरिस के बीच सीधी उड़ान शुरू करेगी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 18:09 IST

Open in App

मुंबई 23 सितंबर विमानन कंपनी विस्तारा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और फ्रांस के बीच 'एयर बबल' समझौते के तहत वह दिल्ली और पेरिस के बीच सात नवंबर से सीधी उड़ान शुरू करेगी।

टाटा संस और सिंगापूर एयरलाइंस द्वारा संचालित विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए मार्ग पर उड़ान बोइंग 787-900 (ड्रीमलाइनर) विमान द्वारा संचालित की जाएंगी। दोनों शहरों के बीच सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को सीधी उड़ानें चलेंगी।

उसने कहा कि दोनों शहरों के बीच की उड़ानों को कंपनी की वेबसाइट, मोबाईल एप्लिकेशन और बिचौलियों समेत अन्य माध्यमों से भी बुक किया जा सकता है।

विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेस्ली थंग ने कहा, “हम पेरिस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे के लिए उड़ानें शुरू करने को लेकर बहुत खुश हैं। यह कदम हमारे वैश्विक नेटवर्क को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा, “ये उड़ानें हमें यूरोप में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने और दुनिया के सामने भारत की बेहतरीन सेवा पेश करने का मौका देती हैं।”

विस्तारा के पास कुल मिलाकर 48 विमान हैं जिनमें 37 एयरबस ए320, तीन एयरबस ए321नियो, छह बोइंग 737-800एनजी और दो बोइंग 787.9 ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग