लाइव न्यूज़ :

किसानों के बच्‍चों की पढ़ाई के लिए चार प्रतिशत ब्‍याज पर कर्ज देगा ग्राम विकास बैंक : संतराज

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:42 IST

Open in App

लखनऊ, तीन नवंबर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक बच्‍चों की पढ़ाई के लिए किसानों को 4 प्रतिशत ब्‍याज पर कर्ज देगा। बैंक के सभापति संतराज यादव ने मंगलवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि यह बैंक किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्‍प को पूरा करने की दिशा में सक्रिय हैं।

हाल में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति चुने गये यादव ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘सहकारिता आंदोलन के जरिये किसानों को समृद्ध बनाने के लिए वह लगातार पहल कर रहे हैं। ग्राम विकास बैंक सामान्‍य वर्ग के किसानों को खेती के विकास और संसाधनों के लिए 13.50 प्रतिशत, पिछड़े वर्ग के किसान को 6 प्रतिशत और अनुसूचित वर्ग के किसानों को 4 प्रतिशत ब्‍याज पर कर्ज दे रहा है।’’

उन्‍होंने कहा कि आर्थिक अभाव में बच्‍चों की पढ़ाई बाधित हो जाती है। इसलिए उनकी कोशिश है कि सभी वर्ग के किसानों को बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज मिले। इसके लिए उनके पास सिर्फ अपनी खेती के दस्‍तावेज होने चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि 2018-19 के ऑडिट में बैंक को ‘सी’ श्रेणी मिलने से कारोबार प्रभावित हुआ है। हालांकि उनका प्रयास है कि 2019-20 की ऑडिट रिपोर्ट में ‘बी’ श्रेणी मिले ताकि बैक को फिर से राष्‍ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की गारंटी मिलनी शुरू हो जाए। नाबार्ड की गारंटी मिलने से कर्ज बांटने की क्षमता बढ़ जाएगी।

प्रदेश में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की 323 शाखाएं हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग