लाइव न्यूज़ :

वीडा क्लीनिकल रिसर्च ने सेबी के पास 831 करोड़ रु के आईपीओ के लिए मसौदा पत्र दिए

By भाषा | Updated: September 29, 2021 14:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर क्लिनिकल रिसर्च संगठन वीडा क्लिनिकल रिसर्च ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 831 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मसौदे के अनुसार, आईपीओ में 331.60 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर की पेशकश और प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 500 करोड़ रुपये की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल होगी।

ओएफएस में हिस्सा लेने वाले निवेशकों में से सीएक्स ऑल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड के 8.08 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री, अराबेल फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा 90.19 करोड़ रुपये, बॉन्डवे इन्वेस्टमेंट इंक द्वारा 259.77 करोड़ रुपये, बेसिल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 141.93 करोड़ रुपये और स्टीवी इंटरनेशनल कॉरपोरेशन द्वारा चार लाख रुपये तक के शेयरों की बिक्री शामिल है।

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली आय का इस्तेमाल अपने ऋण के भुगतान, पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, अपनी अनुषंगी बायोनीड्स इंडिया के बाकी अधिग्रहण के वित्तपोषण, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के अलावा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण के लिए करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...