लाइव न्यूज़ :

ट्विन स्टार की अधिग्रहण बोली के खिलाफ वेणुगोपाल धूत ने एनसीएलएटी का रुख किया

By भाषा | Updated: August 1, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली एक अगस्त वीडियोकॉन समूह के पूर्व प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत ने समूह के लिए अनिल अग्रवाल की ट्विन स्टार की अधिग्रहण बोली के खिलाफ एनसीएलएटी का रुख किया है।

इससे पहले राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्ज में डूबे वीडियोकॉन समूह की 13 कंपनियों के लिए अनिल अग्रवाल की ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज द्वारा 2,962 करोड़ रुपये की अधिग्रहण बोली को मंजूरी दी थी।

धूत ने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष दाखिल अपनी याचिका में एनसीएलटी की मुंबई पीठ के फैसले को रद्द करना की अपील की है।

उन्होंने न्यायाधिकरण से ऋणदाताओं को दिवाला और दिवालियापन संहिता (आईबीसी) की धारा 12 के तहत उनके द्वारा प्रस्तुत 31,789 करोड़ रुपये के निपटान योजना पर विचार करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।

वीडियोकॉन समूह के पूर्व प्रवर्तक ने अपनी याचिका में समाधान पेशेवर की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। उनका कहना है कि समाधान पेशेवर द्वारा सभी बोलीदाताओं को दिए गए सूचना ज्ञापन (निविदा फॉर्म) में वीडियोकॉन समूह की विदेशी तेल और गैस संपत्ति का उल्लेख करना चाहिए था। उल्लेख ना किए जाने के कारण मूल्याकंन को शामिल नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब