लाइव न्यूज़ :

वेदांता कोविड- 19 के खिलाफ जारी लड़ाई में 150 करोड़ रुपये की मदद देगा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल वेदांता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कोविड- 19 की दूसरी लहर के खिलाफ जारी भारत की लड़ाई में मदद देने के लिये 150 करोड़ रुपये रखे हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह राशि वेदांता समूह द्वारा 2020 में खर्च की गई 201 करोड़ रुपये की राशि से अलग है।

वेदांता ने कहा, ‘‘अनिल अग्रवाल ... ने देश में तेजी से बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ जारी लड़ाई से निपटने के लिये 150 करोड़ रुपये की राशि रखी है। ’’

कंपनी ने कहा है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में केन्द्र और राज्यों को समर्थन देने के लिये वह 10 शहरों में सघन निगरानी वाले अतिरिक्त 1,000 बिस्तरों की सुविधा तैयार करेगी। ये बिस्तरे आधुनिक सुविधाओं वाले ‘‘खुले अस्पतालों’’ को उपलब्ध कराई जायेगी। इस तरह के अस्पताल प्रतिष्ठित और जाने माने अस्पतालों के साथ जुड़े होंगे।

इस तरह की प्रत्येक सुविधा में 100 वातानुकूलित बिस्तरे होंगे जहां बिजली की पूरी सुविधा होगी और इन्हें कोविड- देखभाल सुविधा के तौर पर विशेष रूप से बनाया जायेगा।

गहन देखभाल सुविधा वाले अतिरिक्त बिस्तरों की यह सुविधा राजस्थान, ओडीशा, झारखंड, गोवा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिलली में तैयार की जायेगी। इस तरह की पहली सुविधा दो सप्ताह के भीतर खड़ी कर दी जायेगी और शेष चिकित्सा सुविधाओं को एक माह के भीतर तेयार किया जायेगा।

वेदांता इस तरह की सुविधा को कम से कम छह माह तक समर्थन देना जारी रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब