लाइव न्यूज़ :

वेदांता विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में 20 अरब डॉलर का निेवेश करने को प्रतिबद्ध :अग्रवाल

By भाषा | Updated: August 10, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा है कि कंपनी अपने विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में भविष्य में 20 अरब डॉलर तक का निवेश करने को प्रतिबद्ध है।

अग्रवाल ने मंगलवार को कंपनी की 56वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘खनिज क्षेत्र की अगुवाई में वृद्धि परिदृश्य मजबूत बना हुआ है, वेदांता में हम राष्ट्र निर्माण को प्रतिबद्ध है। हम अपने विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में 20 अरब डॉलर का निवेश लाने को प्रतिबद्ध हैं। इसकी कुल आर्थिक वद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।’’

कंपनी ने अपना चांदी का उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। यह न केवल बहुमूल्य धातु है बल्कि इसका इस्तेमाल उच्च प्रौद्योगिकी उद्योगों तथा नवीकरणीय ऊर्जा में भी होता है।

कंपनी का अपने इस्पात उत्पादन की क्षमता को भी दोगुना करने का लक्ष्य है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर तेल की मांग कई साल तक बढ़ेगी। हम अपने घरेलू तेल एवं गैस उत्पादन में 50 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पिछली तिथि से कर संबंधी कानून में किया गया संशोधन एक स्वागत योग्य कदम है। इसका हमारे समूह पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इससे मौजूदा करीब 22,000 करोड़ रुपये के कर मुकदमे हल हो सकेंगे।

अग्रवाल ने कहा कि भारत आर्थिक बदलाव के मुहाने पर है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था मौजूदा के 2,600 अरब डॉलर से 5,000 अरब डॉलर और फिर 10,000 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में खनन क्षेत्र का हिस्सा 1.5 प्रतिशत का है। इसे दोगुना और यहां तक की तीन गुना करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग