लाइव न्यूज़ :

वसई-विरार निकाय चुनाव: 15 जनवरी को होटल बिल पर 15 प्रतिशत, ऑटो रिक्शा और बस टिकटों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट?, मतदाता को विशेष तोहफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2026 17:37 IST

Vasai-Virar civic elections: ऑटो रिक्शा संघ ने घोषणा की है कि मतदान के दिन मतदाताओं को परिवहन किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देVasai-Virar civic elections: लोकतांत्रिक प्रक्रिया का समर्थन करने की अपील की।Vasai-Virar civic elections: होटल बिल पर 15 प्रतिशत की छूट प्रदान करेगा। Vasai-Virar civic elections: बस किराए में विशेष छूट देने का फैसला किया है।

Vasai: वसई विरार महानगरपालिका (वीवीएमसी) के 15 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के इरादे से उन्हें होटल बिल, ऑटो रिक्शा किराए और बस टिकटों पर विशेष छूट देने की योजना बनाई गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वीवीएमसी के आयुक्त और मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को स्थानीय होटल एसोसिएशन, रिक्शा यूनियन और नागरिक परिवहन सेवा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। आयुक्त ने चुनावों को ‘लोकतंत्र का त्योहार’ बताते हुए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र में मतदान के दिन मतदाताओं को प्रोत्साहन देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का समर्थन करने की अपील की।

नगर निकाय की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक आयुक्त की अपील पर स्थानीय होटल एसोसिएशन ने घोषणा की कि वह मतदान करने वालों को होटल बिल पर 15 प्रतिशत की छूट प्रदान करेगा। शहर के ऑटो रिक्शा संघ ने घोषणा की है कि मतदान के दिन मतदाताओं को परिवहन किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक महानगर परिवहन विभाग ने मतदाताओं के लिए बस किराए में विशेष छूट देने का फैसला किया है। इसमें के मुताबिक स्थानीय हेयरड्रेसिंग सैलून एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे मतदान के दिन मतदाताओं को सेवाओं पर विशेष छूट प्रदान करेंगे।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम