लाइव न्यूज़ :

Vande Metro Rail: भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो’ का नाम बदला, इस नाम से जाना जाएगा, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2024 14:13 IST

Vande Metro train renamed as Namo Bharat Rapid Rail: ट्रेन नौ स्टेशनों पर रुकेगी। आम लोगों के लिए यह सेवा 17 सितंबर को अहमदाबाद से शुरू होगी।  

Open in App
ठळक मुद्देVande Metro train renamed as Namo Bharat Rapid Rail: 359 किमी की दूरी 5:45 घंटे में तय करेगी।Vande Metro train renamed as Namo Bharat Rapid Rail: कुल यात्रा का किराया 455 रुपये होगा।Vande Metro train renamed as Namo Bharat Rapid Rail: 12 कोच हैं और 1150 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है।

Vande Metro train renamed as Namo Bharat Rapid Rail: रेल मंत्रालय ने सोमवार को ‘भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो’ का नाम बदलकर ‘नमो भारत रैपिड’ रेल कर दिया है। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। यह घोषणा इस सेवा के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम सवा चार बजे भुज रेलवे स्टेशन से इस सेवा को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाएंगे। मोदी अहमदाबाद में मौजूद रहेंगे। रैपिड रेल का उद्देश्य 'इंटरसिटी कनेक्टिविटी' को बढ़ाना है। यह भुज से अहमदाबाद तक 359 किलोमीटर की दूरी 5:45 घंटे में तय करेगी।

इस दौरान ट्रेन नौ स्टेशनों पर रुकेगी। आम लोगों के लिए यह सेवा 17 सितंबर को अहमदाबाद से शुरू होगी। कुल यात्रा का किराया 455 रुपये होगा। रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मंत्रालय ने वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल करने का फैसला किया है।’’

रेल मंत्रालय के अनुसार, जहां अन्य मेट्रो ट्रेन केवल छोटी दूरी तय करती हैं, वहीं नमो भारत ट्रेन अहमदाबाद को उसके आसपास के शहरों से जोड़ेगी। इसमें 12 कोच हैं और 1,150 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। रैपिड रेल में कई नई सुविधाएं हैं।

टॅग्स :Vande Bharatनरेंद्र मोदीगुजरातAshwini VaishnavGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?