लाइव न्यूज़ :

वैष्ण्व ने डिजिटल समावेशन, सामाजिक सशक्तीकरण के लिये सहयोग को लेकर जी-20 देशों को आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल समावेशल और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में सहयोग के लिए जी-20 देशों को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि भारत में डिजिटल मंचों ने सरकारी योजनाओं के वितरण में गड़बड़ियों पर अंकुश लगाया है।

इटली की मेजबानी में बृहस्पतिवार को ‘ऑनलाइन’ आयोजित जी-20 डिजिटल मंत्रियों की बैठक में वैष्णव ने कहा कि आधार और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण जैसे डिजिटल मंचों से न केवल भारत के लोग सशक्त हुए हैं, बल्कि पिछले सात साल में 24 अरब डॉलर से अधिक की बचत हुई है।

सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री ने कहा, ‘‘लगभग 1.29 अरब लोगों को डिजिटल पहचान पत्र आधार प्रदान किया गया है। साथ ही 43 करोड़ गरीब लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं। खातों को आधार से जोड़ कर सीधे बैंक खातों में सरकार की जनकल्याणकारी योजना के लाभ भेज जा रहे हैं। इससे वितरण प्रणाली में गड़बड़ी समाप्त हुई है। भारत के लगभग 90 करोड़ नागरिक एक या अधिक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।’’

बयान के अनुसार जी-20 डिजिटल मंत्रियों की बैठक में ‘ मजबूत, सतत और समावेशी पुनरुद्धार के लिए डिजिटलीकरण का लाभ उठाने’ के लिए एक घोषणापत्र को पारित किया गया।

इस मौके पर सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सुझाव दिया कि जी-20 देशों को प्रौद्योगिकी के लाभ को लेकर खुले, मुक्त, पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद इंटरनेट के लिये सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने बैठक में डिजिटल मंच और कनेक्टिविटी सहित मजबूत और सुरक्षित डिजिटल बुनियादी ढांचे की उपलब्धता के लिए भारत के मॉडल को जी-20 देशों के साथ साझा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग