लाइव न्यूज़ :

कोविड के दौरान उत्तर प्रदेश को 17,000 करोड़ के विदेशी निवेश प्रस्ताव मिले

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:02 IST

Open in App

नोएडा एक जुलाई उत्तर प्रदेश को कोविड-19 महामारी के दौरान अलग-अलग कंपनियों से 17,000 करोड़ रुपये से अधिक के विदेशी निवेश प्रस्ताव हुए हैं। सरकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार को घरेलू और विदेशी कंपनियों से अप्रैल, 2020 से लेकर अबतक करीब 66 हजार करोड़ रुपये के निवेश के कुल 96 आशय-पत्र मिले है।

उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री सतीश महाना ने कहा कि विदेशी निवेशकों में अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, जापान, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों की कुछ बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए व्यापार करने में आसानी के मामले में उत्तर प्रदेश के देश में दूसरे स्थान पर पहुंचने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी सरकार की ‘उद्योग समर्थक’ नीतियों को दिया।

राज्य के औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास आयुक्त संजीव कुमार मित्तल ने बताया , ‘ कुल मिला कर हमें 17,231 करोड़ रुपये के (विदेशी) निवेश के आशय-पत्र मिले है। हम उन पर काम कर रहे है।’

महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश विदेश हर जगह की कंपनियों की ओर से निवेश आ रहा है। प्रदेश में निवेश की इच्छा लेकर आयी बहुत सी कंपनियों को जमीन मिल गयी है और उन्होंने काम शुरू भी कर दिया है।

महाना ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और बिजली आपूर्ति तथा सरकार की मदद में कमी से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेश के प्रति रुचि दिखाने वाली विदेशी इकाइयों में से 24 अपना कारोबार खड़ा करने में लग चुकी हैं। इनमें से 22 इकाइयों ने कुल 16,653 करोड़ रुपये और दो ने कुल 78 करोड़ रुपये के निवेश के आशय-पत्र पेश किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब