लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः गाय का गोबर खरीदेगी योगी सरकार, किसानों से 1.50 रुपये KG की दर से खरीदा जाएगा, जानें क्या होगा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2022 19:36 IST

उत्तर प्रदेशः जल्द ही प्रदेश में गाय के गोबर से सीएनजी बनाने का काम शुरू किया जाएगा और इसके लिए किसानों से डेढ़ रुपये किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे परियोजना के लिए मॉडल के रूप में बरेली को चुना गया है।एक साल के भीतर सड़कों पर घूमने वाले और किसानों के खेत में घुसने वाले पशुओं की समस्या समाप्त हो जाएगी।विधानसभा चुनावों में आवारा मवेशी एक प्रमुख चुनावी मुद्दा था।

बरेलीः उत्तर प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य में गाय के गोबर से सीएनजी बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा जिसके लिए किसानों से 1.50 रुपये प्रति किलो की दर से गाय का गोबर खरीदा जाएगा।

सिंह ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में गाय के गोबर से सीएनजी बनाने का काम शुरू किया जाएगा और इसके लिए किसानों से डेढ़ रुपये किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए मॉडल के रूप में बरेली को चुना गया है।

विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में एक साल के भीतर सड़कों पर घूमने वाले और किसानों के खेत में घुसने वाले पशुओं की समस्या समाप्त हो जाएगी।

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में आवारा मवेशी एक प्रमुख चुनावी मुद्दा था, जिसके लिए विपक्षी दलों ने चुनाव प्रचार के दौरान योगी सरकार को निशाना बनाया था। इस समस्या का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि आवारा पशुओं के कारण राज्य के किसानों को हो रही समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी वादा किया था कि 10 मार्च को आदर्श आचार संहिता समाप्त होने और नई सरकार बनने के बाद इस समस्या का समाधान किया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि गायों को 'गौशालाओं' और 'गौ अभ्यारण केंद्र' में रखा जाएगा और गौ अभ्यारण केंद्र बनाने का कार्य किया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगाययोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी