लाइव न्यूज़ :

सर्वाधिक जीएसटी संग्रह वाला राज्‍य भी बने उत्‍तर प्रदेश : मुख्‍यमंत्री

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:57 IST

Open in App

लखनऊ, 24 दिसम्‍बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्‍पतिवार को कहा कि सबसे ज्‍यादा आबादी वाला राज्‍य उत्‍तर प्रदेश जीएसटी संग्रह के लिहाज से भी देश में अव्‍वल होना चाहिये।

राज्‍य सरकार के एक प्रवक्‍ता ने बताया कि मुख्‍यमंत्री ने वाणिज्‍य कर विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य होने के साथ-साथ देश के सर्वाधिक उपभोक्‍ताओं वाला प्रदेश भी है, लिहाजा यहां जीएसटी संग्रह भी सबसे ज्‍यादा होना चाहिए। इस दिशा में प्रभावी प्रयास करते हुए जीएसटी संग्रह में वृद्धि की जाए।

उन्होंने कहा कि राजस्व प्राप्ति के सम्बन्ध में सभी स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और राजस्व चोरी में शामिल तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। राजस्व संग्रह के कार्य में तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाए। तकनीक का इस्तेमाल राजस्व की वसूली के साथ इसकी चोरी रोकने में भी सहायक सिद्ध हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी संग्रह के लिए सभी व्यापारियों का पंजीयन कराया जाना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कम से कम 25 लाख व्यापारियों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। राज्य में जीएसटी के तहत पंजीकृत व्यापारी के लिए 10 लाख रुपये के मुफ्त बीमे की व्यवस्था है। जी0एस0टी0 में रजिस्ट्रेशन होने से भविष्य में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता। व्यापारियों को इस सम्बन्ध में जागरूक करते हुए अधिक से अधिक व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाए।

योगी ने प्रयागराज, अयोध्या, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, गाजियाबाद, लखनऊ और मेरठ जोन में कार्यरत अपर वाणिज्य कर आयुक्तों से रिटर्न फाइलिंग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि वैट की बकाया धनराशि की वसूली के लिए ओटीएस योजना फिर से लागू की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम