लाइव न्यूज़ :

इस वित्त वर्ष में दस प्रतिशत तक संकुचन आ सकता है अर्थव्यवस्था में: अभिजित सेन

By भाषा | Updated: December 4, 2020 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर योजना आयोग के पूर्व सदस्य और अर्थशास्त्री अभिजित सेन ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में दस प्रतिशत के आसपास संकुचन रह सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के लिए किसानों की आय 2022 तक दो गुना करने का लक्ष्य सिद्ध कर पाना कठिन होगा।

सेन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘हम इस साल (2020-21) में दस प्रतिशत की गिरावट की ओर बढ़ रहे हैं। निश्चित रूप से यह गिरावट 7.5 प्रतिशत तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि इससे खराब ही रहेगी।’’

उन्होंने अगले वित्त वर्ष में आर्थिक गतिविधियों में विस्तार की बात को कुछ लोगों की खुशफहमी बताया। सेन का कहना है, ‘लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल उछाल आएगा। मुझे इस पर शक है।

आरबीआई ने शुक्रवार को जारी समीक्षा रपट में चालू वित्त वर्ष में 7.5 प्रतिशत के संकुचन का अनुमान जताया है जो अक्टूबर के उसके अपनुमान से कम है। अक्टूबर में संकुचन 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था।

सेन ने कहा कि सरकार बजट अनुमान से कम खर्च कर रही है। सरकार बिना कुछ किए ही तेजी की उम्मीद कर रह रही है।

वर्तमान किसान आदोलन के बारे में उन्होंने कहा कि यह सरकार और किसानों के दृष्टिकोण में अंतर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरह से मुख्य गलती यह हुई है कि इन कानूनों के मामले में उसने बहुत जल्दबाजी की।

उन्होंने कहा कि किसान भविष्य को लेकर अनिश्चितता में हैं। उनकी शिकायत अपनी जगह सही है। इसी संदर्भ में यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार 2022 तक किसानों की आय दो गुना करने के लक्ष्य को हासिल कर लेगी तो उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब