लाइव न्यूज़ :

नाले की दिशा बदलने से सोसाइटी में घुसा गंदा पानी, उच्च स्तरीय जांच की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2025 17:50 IST

2 मई को नाले की दीवार टूट गई और नाले का गंदा पानी सीधे सोसाइटी के बेसमेंट में घुस गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रोजेक्ट साइट एक पुराने कच्चे नाले के रास्ते में पड़ता है, जो हिंडन नदी की ओर बहता है। नाले की दिशा मोड़ दी, जिससे नाले का प्राकृतिक बहाव बाधित हुआ।

गाजियाबादः गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी की दो हाउसिंग सोसाइटियों, ग्रैंड कार्नेशिया और ग्रैंड पायोनिया के बेसमेंट में बीते दिनों गंदा पानी भर गया। प्रतीक ग्रुप का आरोप है कि यह हादसा एक अन्य बिल्डर द्वारा नाले की दिशा अवैध रूप से बदलने और उसके प्रवाह को रोकने के कारण हुआ। ग्रुप ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रतीक ग्रुप की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उनका प्रोजेक्ट साइट एक पुराने कच्चे नाले के रास्ते में पड़ता है, जो हिंडन नदी की ओर बहता है।

लेकिन इसी रास्ते में एक अन्य बिल्डर ने कथित रूप से नाले की दिशा मोड़ दी, जिससे नाले का प्राकृतिक बहाव बाधित हुआ। इसके कारण 2 मई को नाले की दीवार टूट गई और नाले का गंदा पानी सीधे सोसाइटी के बेसमेंट में घुस गया। इस जलभराव ने सोसाइटी के सैकड़ों परिवारों को भारी परेशानी में डाल दिया। बेसमेंट में गाड़ियां डूब गईं, लिफ्ट और पानी की सप्लाई जैसी जरूरी सेवाएं ठप हो गईं।

प्रशासन और टीम की मदद से किया राहत कार्य

हालात बिगड़ते देख प्रतीक ग्रुप ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। जिला प्रशासन, गाज़ियाबाद नगर निगम और आवास विकास परिषद के सहयोग से ग्रुप ने करीब 100 कर्मचारियों की टीम लगाई, एक हेल्प डेस्क बनाई और करीब 3000 परिवार को 20-20 लीटर पीने का पानी पहुंचाया गया। कई पंप, ट्रैक्टर और मशीनें लगाकर दिन-रात पानी निकाला गया।

महज चार दिन में बेसमेंट से पूरा पानी निकाला गया, सैनिटाइजेशन हुआ और सभी जरूरी सेवाएं दोबारा चालू कर दी गईं। प्रतीक ग्रुप ने यह भी घोषणा की कि वह इलाके में स्थायी और पक्की ड्रेनेज लाइन का निर्माण अपने खर्च पर करेगा, ताकि भविष्य में ऐसा हादसा न हो।

इसके साथ ही ग्रुप ने राज्य सरकार, प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय को इस पूरे मामले की शिकायत भेज दी है। ग्रुप का कहना है कि एप्पल मैप्स पर भी नाले की दिशा में बदलाव साफ दिख रहा है, जो उनके दावे को मजबूत करता है। फिलहाल प्रतीक ग्रैंड सिटी में हालात सामान्य हो चुके हैं, लेकिन सोसाइटी के निवासी अब भी चिंता में हैं कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...