लाइव न्यूज़ :

UP Budget 2024 Live updates: प्रभु श्रीराम लोकमंगल के पर्याय हैं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-उत्तर प्रदेश का बजट श्रीराम को समर्पित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 5, 2024 14:20 IST

UP Budget 2024 Live updates: आस्था, अंत्योदय और अर्थव्यवस्था को समर्पित हमारा आज का बजट, उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है...

Open in App
ठळक मुद्देसुधारों को अपनाया और राजस्व रिसाव को रोका। यूपी अब एक राजस्व-अधिशेष राज्य है।यूपी की अर्थव्यवस्था देश में दूसरी सबसे बड़ी है।

UP Budget 2024 Live updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर कहा कि यह बजट 'पिंक बजट' भी है, जिसमें 'मातृ शक्ति' और राज्य में महिलाओं से संबंधित योजनाओं पर ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि यह राज्य का 7.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक का सबसे बड़ा बजट है। आज, यूपी की अर्थव्यवस्था देश में दूसरी सबसे बड़ी है। हमने इसे हासिल करने के लिए सुधारों को अपनाया और राजस्व रिसाव को रोका। यूपी अब एक राजस्व-अधिशेष राज्य है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये विधानसभा में पेश बजट को प्रभु श्रीराम को समर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट राज्य के समग्र और संतुलित विकास का एक आर्थिक दस्तावेज है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा आज विधानसभा में बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी सरकार का यह आठवां बजट है और हर साल बजट किसी न किसी थीम पर आधारित होता है। इस बार यह बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज का बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित करते हुए लोकमंगल की भावनाओं के नाम किया गया है। बजट की शुरुआत में, उसके मध्य में और अंत में प्रभु श्री राम हैं तथा बजट के संकल्प के एक-एक शब्द में श्री राम हैं क्योंकि श्रीराम लोकमंगल के पर्याय हैं और यह बजट भी लोकमंगल को समर्पित करते हुए प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास का एक आर्थिक दस्तावेज है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हम सब जानते हैं कि आस्था, अंत्योदय और अर्थव्यवस्था को समर्पित हमारा आज का सात लाख 36 हजार 437 करोड़ रुपये का यह बजट उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में बजट में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। बजट के आकार में बढ़ोतरी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को विस्तार देने की डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को प्रस्तुत करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बजट में कुछ चीजें हैं जो हम सबके लिए बहुत मायने रखती हैं। पहली बार दो लाख तीन हजार 782 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए प्रावधानित किए गए हैं। यानी यह इस बात को प्रदर्शित करता है कि मूलभूत ढांचे पर जब धन राशि खर्च होगी तो वह रोजगार का सृजन तो करेगा ही साथ ही अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। हमारी सरकार शुरू से ही इस बात पर ध्यान देती रही है कि हमें समग्र विकास की अवधारणा पर कार्य करना है। इस अवधारणा का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश सरकार के बजट के दायरे को हम बढ़ाने में सफल हुए हैं।’’

टॅग्स :यूपी बजटउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?