लाइव न्यूज़ :

Unique Grain ATM: ग्रेन एटीएम से गेहूं-चावल मात्र 30 सेकेंड में पाएं, राशन लेने के लिए लंबी कतार में लगना अब बीते दिनों की बात, जानें क्या है योजना और कैसे करता है काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2023 19:27 IST

Unique Grain ATM: सरकार ने यह अनाज एटीएम प्रदान किया और इसने इसी माह से काम शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएटीएम से दुकानदार और कार्डधारक के बहुमूल्य समय की बचत होती है।अनाज देने में लगभग 2-3 मिनट का समय लगता था, लेकिन अब 30 सेकंड में आपूर्ति हो रही है।100-150 राशन कार्ड धारकों को अनाज वितरित किया जा चुका है।

लखनऊः राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में राशन लेने के लिए लंबी कतार में लगना अब बीते दिनों की बात हो गयी है, क्योंकि यहां उचित मूल्य की दुकान पर स्थापित अनूठे अनाज एटीएम (ग्रेन एटीएम) से गेहूं और चावल मिलने में मात्र 30 सेकेंड का समय लगता है। एटीएम से दुकानदार और कार्डधारक के बहुमूल्य समय की बचत होती है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में 15 मार्च को अनाज एटीएम स्थापित किया गया है और अब तक इससे लगभग 150 राशन कार्ड धारकों को अनाज (चावल और गेहूं) वितरित किया है। लखनऊ में कोटेदार (उचित मूल्य की दुकान के मालिक) पंकज गिरी ने कहा ''सरकार ने यह अनाज एटीएम प्रदान किया और इसने इसी माह से काम शुरू किया है।

इससे पहले कार्ड धारक को अनाज देने में लगभग 2-3 मिनट का समय लगता था, लेकिन अब 30 सेकंड में आपूर्ति हो रही है। इसके माध्यम से अब तक 100-150 राशन कार्ड धारकों को अनाज वितरित किया जा चुका है।" गिरी ने कहा " एटीएम के माध्यम से वितरित किए जा रहे खाद्यान्नों में कम तौल की कोई गुंजाइश नहीं है।"

प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि "फिलहाल देश में ऐसे सात अनाज एटीएम काम कर रहे हैं और इनमें से तीन उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में स्थापित किये गये हैं।" शर्मा ने कहा कि राशन कार्ड धारक को उचित मूल्य की दुकान पर ईपीओएस मशीन पर अपना अंगूठा लगाने के बाद तीन किलो चावल और दो किलोग्राम गेहूं मिलेगा।

शर्मा ने एटीएम की सराहना करते हुए कहा, "यह मशीन निश्चित रूप से पहले से प्रचलित घटतौली (कम तौल) पर अंकुश लगाएगी और इससे पारदर्शिता आएगी। इससे राशनकार्ड धारक को उसका वाजिब हक मिलेगा।'' 

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स