लाइव न्यूज़ :

Union Budget 2023: आम चुनावों से पहले आगामी आम बजट मौजूदा केंद्र सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा, ग्रामीण और कृषि खर्च में 10 अरब डॉलर की वृद्धि होने की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2023 12:43 IST

Union Budget 2023: यूबीएस इंडिया की अर्थशास्त्री तन्वी गुप्ता जैन ने कहा कि वर्ष 2024 के मध्य में देश में आम चुनाव होने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसार्वजनिक पूंजीगत व्यय में 20 प्रतिशत की वृद्धि को दोहरे अंकों में बनाए रखेगा।वित्त वर्ष 2023-24 में सब्सिडी का बोझ काफी कम हो जाएगा।छह प्रतिशत की आम राय की वृद्धि दर की तुलना में कम है। 

Union Budget 2023: अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले आगामी आम बजट मौजूदा सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा। एक विदेशी ब्रोकरेज कंपनी ने कहा है कि ऐसे में यह बजट अधिक ग्रामीण और बुनियादी ढांचा केंद्रित होगा।

यूबीएस इंडिया की अर्थशास्त्री तन्वी गुप्ता जैन ने कहा कि वर्ष 2024 के मध्य में देश में आम चुनाव होने जा रहे हैं। आगामी बजट से ग्रामीण/कृषि खर्च में 10 अरब डॉलर की वृद्धि होने की संभावना है- जो वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक होगा। यह चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय में 20 प्रतिशत की वृद्धि को दोहरे अंकों में बनाए रखेगा।

हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार के अपने चुनाव-उन्मुख बजट में राजकोषीय सीमाओं से परे जाने की संभावना नहीं है और यह भी उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2023-24 में सब्सिडी का बोझ काफी कम हो जाएगा, जिससे ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा सहित ग्रामीण आवास और सड़कें व कई अन्य मौजूदा ग्रामीण योजनाओं के मद में धन को पुन: आवंटन करने के लिए अधिक राजकोषीय गुंजाइश बन जाएगी।

उन्होंने कहा कि धीमी वैश्विक वृद्धि तथा मौद्रिक सख्ती के बाद में पड़ने वाले प्रभाव के साथ-साथ इस वर्ष अपेक्षित वैश्विक मंदी के परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था में और नरमी आएगी और अगले वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सिर्फ 5.5 प्रतिशत रहेगी। यह छह प्रतिशत की आम राय की वृद्धि दर की तुलना में कम है। 

टॅग्स :आम बजट 2023नरेंद्र मोदीNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स