लाइव न्यूज़ :

Unified Payments Interface: यूपीआई से लेनदेन तेज, सितंबर में पहली बार 11 लाख करोड़ रुपये, जानें अगस्त का क्या रहा हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2022 21:29 IST

Unified Payments Interface: यूपीआई के माध्यम से किए जाने वाले भुगतान का मूल्य मई, 2022 में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसितंबर, 2022 में यह लेनदेन पहली बार 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।यूपीआई की शुरुआत 2010 में की गई थी। स्मार्टफोन के जरिये यूपीआई से पैसे का लेनदेन बहुत आसानी से किया जा सकता है।

Unified Payments Interface: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये सितंबर में 11 लाख करोड़ रुपये मूल्य के भुगतान किए गए। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में इस मंच के जरिये कुल 768 करोड़ लेनदेन किए गए जिनका सम्मिलित मूल्य 11 लाख करोड़ रुपये रहा।

यह अगस्त की तुलना में वृद्धि को दर्शाता है। अगस्त में यूपीआई के माध्यम से कुल 657.9 करोड़ लेनदेन किए गए जिनका मूल्य 10.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। यूपीआई के माध्यम से किए जाने वाले भुगतान का मूल्य मई, 2022 में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था। सितंबर, 2022 में यह लेनदेन पहली बार 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

एक-से-दूसरे बैंक में लेनदेन के लिए त्वरित भुगतान प्रणाली के तौर पर यूपीआई की शुरुआत 2010 में की गई थी। स्मार्टफोन के जरिये यूपीआई से पैसे का लेनदेन बहुत आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा यूपीआई लेनदेन पर अभी तक किसी तरह का शुल्क भी नहीं लगाया गया है।

एनपीसीआई के आंकड़े बताते हैं कि माह-दर-माह इस सुविधाजनक लेनदेन प्रणाली का इस्तेमाल बढ़ रहा है। जून, 2022 में 10,14,384 करोड़ रुपये मूल्य के लेनदेन यूपीआई के जरिये किए गए थे और यह आंकड़ा जुलाई में बढ़कर 10,62,747 करोड़ रुपये हो गया।

अगस्त में यह आंकड़ा 10.72 लाख करोड़ रुपये रहा था। स्पाइस मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि अक्टूबर और नवंबर के महीनों में त्योहारी गतिविधियां तेज रहने से यूपीआई लेनदेन की संख्या एवं मूल्य दोनों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

टॅग्स :UPIGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स