लाइव न्यूज़ :

विशाखापत्तन व्यापार समूह पर छापेमारी में 40 करोड़ के अघोषित लेनदेन का पता चला

By भाषा | Updated: August 27, 2021 21:28 IST

Open in App

आयकर विभाग ने विशाखापत्तनम में वनस्पति तेल निकालने और फेरो एलॉय के विनिर्माण से जुड़े एक समूह के परिसरों में छापेमारी के बाद 40 करोड़ रुपये के 'अघोषित' लेनदेन का पता लगाया है। सीबीडीटी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।आयकर अधिकारियों ने बुधवार को कंपनी के आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागपुर और कोलकाता में स्थित 17 परिसरों में तलाशी ली थी।कंपनी मैंगनीज अयस्क के खनन के कारोबार से भी जुड़ी है।केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, "कुल मिलाकर, छापेमारी से लगभग 40 करोड़ रुपये के अघोषित वित्तीय लेनदेन से संबंधित साक्ष्य मिले हैं।"इसमें कहा गया कि छापेमारी के दौरान तीन करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी भी जब्त की गयी।सीबीडीटी कर विभाग के लिए नीति तैयार करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबारIncome Tax 2026: क्या आप भी टैक्स स्लैब बदलने की सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले अपनी सैलरी का यह गणित समझें

कारोबारITR Filing 2026: बिना टैक्स लायबिलिटी के ITR फाइल करने के ये है लाभ, जानें कैसे?

कारोबारITR-2 Filing: बिना किसी गलती के भरना है ITR-2? आज ही तैयार कर लें ये कागजात, मिनटों में होगा काम

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका