लाइव न्यूज़ :

खनन गतिविधियों को लेकर अनिश्चितता से गोवा पर कर्ज का बोझ बढ़ेगा : जीएमओईए

By भाषा | Updated: April 18, 2021 13:53 IST

Open in App

पणजी, 18 अप्रैल गोवा के खान मालिकों के एक निकाय ने आगाह किया है कि खनन गतिविधियों को शुरू करने की अनिश्चितता से राज्य कर्ज के बोझ से दब जाएगा।

गोवा खनिज अयस्क निर्यातक संघ (जीएमओईए) के अध्यक्ष अंबर तिंबलो ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन क्षेत्र का प्रमुख योगदान है। लेकिन हाल में देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से यह क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लिए स्थिति काफी ‘गंभीर’ है। गोवा सहित देश में अगले दो माह में कोविड महामारी की स्थिति काफी गंभीर हो सकती है। उसके बाद राज्य में का मानसून की शुरुआत हो जाएगी। उस समय राज्य में पर्यटक नहीं आते हैं।

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि इससे अब से अक्टूबर तक आपकी आमदनी ‘नकारात्मक’ रहेगी।

राज्य में खनन गतिविधियां पिछले साल मार्च में ठप हो गई थीं। उच्चतम न्यायालय ने 2018 में 88 खनन पट्टों को रद्द कर दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘पहली लहर के दौरान पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था। अक्टूबर, 2020 से क्षेत्र को राहत मिली थी। लेकिन हालिया घटनाक्रमों के बाद यह क्षेत्र फिर दबाव में आ गया है।’’

तिंबलो ने कहा कि राज्य जीडीपी में खनन और पर्यटन क्षेत्र का हिस्सा 50 प्रतिशत से अधिक है। किसी न किसी वजह से दोनों क्षेत्र ठप हैं। राज्य सरकार की बात की जाए, मुझे नहीं पता कि वे क्यों इस साल ऊंचे बजट घाटे का आकलन नहीं कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को उम्मीद है कि गोवा खनन मामले की अदालत में सुनवाई के बाद खनन गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति मिलेगी। इसके साथ ही गोवा सरकार उम्मीद कर रही है कि कोविड की वजह से पैदा स्थिति से वह निपट पाएगी, जिससे पर्यटन क्षेत्र की स्थिति सुधरेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस