लाइव न्यूज़ :

जवाबदेही मानदंडों को मजबूत करने में योगदान दे सकता है संयुक्त राष्ट्र का पैनल : कैग

By भाषा | Updated: December 7, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का बाहरी लेखा परीक्षक पैनल पारदर्शिता और जवाबदेही मानदंडों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

उन्होंने कहा कि यह पैनल नए विचारों के आदान-प्रदान और आगे की चुनौतियों के समाधान के लिए नई पद्धतियों को साझा करने को एक विशेष मंच है।

मुर्मू ने सोमवार रात न्यूयॉर्क में पैनल के 61वें नियमित सत्र को चेयरमैन के रूप में संबोधित करते हुए कहा, ‘‘बाहरी लेखा परीक्षकों के यूएन पैनल को समकालीन और उभरते प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में पारदर्शिता और जवाबदेही के मानकों को मजबूत करने में योगदान देने को विशेष रूप से तैयार किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी संगठन और यहां तक ​​कि संयुक्त राष्ट्र को भी कई कठिनाइयों और नियमित गतिविधियों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इस बैठक में कनाडा, चिली, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, घाना, फिलिपीन, रूस, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और तंजानिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?