लाइव न्यूज़ :

टीवीएस मोटर को इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में अपना दबदबा बरकरार रखने की उम्मीद, कहा- कंपनी के पास मजबूत योजनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2022 14:40 IST

टीवीएस मोटर ने कहा इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग तेजी से बढ़ने वाला है और कंपनी के पास इस खंड के लिए मजबूत योजनाएं हैं। कंपनी ने कहा कि उसे नए उत्पाद पेश करने और आर्थिक गतिविधियों के एक बार फिर से गति पकड़ने के साथ बिक्री वृद्धि के मामले में उद्योग से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में अपने स्थान को बढ़ाने की मजबूत योजना है।सरकार की पीएलआई और फेम-दो पहल का कंपनी पूरी तरह से लाभ उठाएगी।टीवीएस मोटर ने कहा इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग तेजी से बढ़ने वाला है।

नई दिल्ली: टीवीएस मोटर कंपनी ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) जैसी सरकारी पहलों का लाभ उठाकर इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में 'लगातार अपना दबदबा' बनाये रखने का लक्ष्य रखा है। टीवीएस की वित्त वर्ष 2021-22 के लिए वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में अपने स्थान को बढ़ाने की मजबूत योजना है।

दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी ने कहा, "सरकार की पीएलआई और फेम-दो पहल का कंपनी पूरी तरह से लाभ उठाएगी और रणनीतिक रूप से इस श्रेणी में एक निरंतर दबदबा रखेगी।"

टीवीएस मोटर ने कहा इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग तेजी से बढ़ने वाला है और कंपनी के पास इस खंड के लिए मजबूत योजनाएं हैं। कंपनी ने कहा कि उसे नए उत्पाद पेश करने और आर्थिक गतिविधियों के एक बार फिर से गति पकड़ने के साथ बिक्री वृद्धि के मामले में उद्योग से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

गौरतलब है कि टीवीएस मोटर ने बीते वित्त वर्ष में दस हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की थी।

टॅग्स :Electric Vehiclesटीवीएसइलेक्ट्रिक बाइकइलेक्ट्रिक स्कूटरElectric BikeElectric Scooter
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारअटल बिहारी वाजपेयी शिवदी-न्हावा शेवा अटल सेतुः 31 दिसंबर 2026 तक इलेक्ट्रिक वाहन पर टोल छूट, 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी, देखिए पूरी सूची

कारोबारजीएसटी दर बदलावः वाहनों कीमतों में 48.50 हजार से लेकर 4.48 लाख रुपये की कटौती, किआ, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, टीवीएस की घोषणा

भारतई-रिक्शा के क्रैश टेस्ट के साथ इसका संयमित संचालन भी जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?